Rajat Bedi: 'कोई मिल गया' की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रजत बेदी, वर्षों बाद बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह
अब अभिनेता ने वर्षों बाद खुलासा किया कि फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनके काफी सारे सीन्स को काटा गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी निराशा हुई थी। यहीं नहीं, अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इतनी जल्दी बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रजत बेदी इन दिनों फिल्मों से तो काफी दूर हैं, लेकिन आए दिन अभिनेता मीडिया में स्पॉट हो जाते हैं। रजत को फिल्म ‘कोई मिल गया’ में राज सक्सेना की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्धि हासिल हुई थी। अब अभिनेता ने वर्षों बाद खुलासा किया कि फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनके काफी सारे सीन्स को काटा गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी निराशा हुई थी। यहीं नहीं, अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इतनी जल्दी बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया।
फिल्म ‘कोई मिल गया’ के बाद लिया एक्टिंग से ब्रेक
मुकेश खन्ना के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, रजत बेदी ने खुलासा किया कि भले ही 'कोई मिल गया' मेगा हिट थी, लेकिन वह फिल्म के आखिरी के कुछ सीन्स के कट से निराश थे। उन्होंने कहा कि राकेश रोशन की निर्देशित इस फिल्म ने उनके जीवन में अहम भूमिका निभाई, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अभिनय से ब्रेक लेने की जरूरत है। एक्टिंग से ब्रेक का फैसला लेने के बाद रजत नई जिंदगी शुरू करने के लिए कनाडा चले गए थी।
Nawazuddin Siddiqui: कंगना रणौत संग रोमांस फरमाना चाहते हैं नवाजुद्दीन! एक्ट्रेस की तारीफ कर जताई ख्वाहिश
फिल्म में अपने सीन्स के कट होने की वजह से निराश थे अभिनेता
आगे अभिनय छोड़ने के पीछे का कारण बताते हुए रजत ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन के साथ उनके कई सीन फिल्म से काट दिए गए हैं तो वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब 'कोई मिल गया' की टीम प्रमोशन के लिए गई थी तो वह इसका हिस्सा नहीं थे। रजत ने कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी निराशा यह थी कि जब कोई मिल गया रिलीज हुई तो उन्होंने मुझे फिल्म के प्रमोशन से पूरी तरह से अलग कर दिया। मैं बहुत निराश था क्योंकि एक अभिनेता के रूप में हमारी भी कुछ अपेक्षाएं होती हैं।’
Nawazuddin Siddiqui: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग की पहली रात नवाज को नहीं आई थी नींद? एक्टर का बड़ा खुलासा
इन फिल्मों में नजर आए रजत बेदी
आपको बता दें कि फिल्म 'कोई मिल गया' में रजत बेदी का किरदार राज सक्सेना आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। इस फिल्म के अलावा रजत ने कई फिल्मों जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999), द ट्रेन (2007), हेरा फेरी आदि में अभिनय किया था। अभिनेता को हाल ही में 'गोल गप्पे' में दिखाया गया था। यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हुई थी।