Rani Mukerji: 'ट्रोलिंग ठीक है', रानी द्वारा लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर बोले राजीव मसंद
अब हाल ही में, राजीव ने इंटरव्यू के दौरान उन दबावों की बात की, जो इंटरव्यू के दौरान उन्हें झेलने पड़ते हैं। साथ ही रानी मुखर्जी द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणियों पर भी अपनी राय रखी तो चलिए जानते हैं कि राजीव ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व फिल्म पत्रकार और अब धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद को राउंडटेबल इंटरव्यूज के लिए जाना जाता है। इस इंटरव्यू के दौरान उनकी कई सेलिब्रिटीज के साथ मुठभेड़ भी हो जाती है। अब हाल ही में, राजीव ने इंटरव्यू के दौरान उन दबावों की बात की, जो इंटरव्यू के दौरान उन्हें झेलने पड़ते हैं। साथ ही रानी मुखर्जी द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणियों पर भी अपनी राय रखी तो चलिए जानते हैं कि राजीव ने क्या कहा है।
राजीव ने बताया राउंड टेबल इंटरव्यूज का सच
राजीव ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि राउंड टेबल इंटरव्यूज में सितारों को एक-दूसरे के साथ बिठाना कितना मुश्किल हुआ करता था। इन दौरान उन्हें सेलेब्स के हर तरह के टिप्पणियों और अहंकारों को झेलना पड़ता है। ऐसे ही एक घटना के बारे में बताया, जहां एक सुपरस्टार ने उस पैनल में बैठने से इनकार कर दिया, जिसमें एक युवा उभरता हुआ कलाकार भी शामिल था। वहीं, एक और घटना बताई, जब रानी मुखर्जी ने अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना किया था।
Naagin 6 Off Air: बंद होने जा रहा है एकता कपूर का शो नागिन 6, इस दिन टेलीकास्ट होगा लास्ट एपिसोड
रानी ने दिया था यह बयान
रानी ने इस इंटरव्यू में में कहा था, ‘मुझे लगता है कि एक महिला के रूप में आपको भीतर से भी शक्तिशाली होना होगा। आपको विश्वास करना होगा कि आप इतनी शक्तिशाली हैं कि यदि आप कभी भी ऐसी स्थिति में आती हैं तो आप में यह कहने का साहस हो कि 'पीछे हटो। मुझे लगता है कि अपनी सुरक्षा करने में सक्षम होने के लिए आप में साहस होना चाहिए।' इस पर दीपिका ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि हर कोई उस तरह के डीएनए से बना है।
Shahid Kapoor: 14 वर्ष छोटी मीरा से पहली मुलाकात पर ऐसी थी शाहिद की हालत, एक्टर ने बड़े खुलासे से किया दंग
दीपिका ने की थी रानी के विचार की आलोचना
दीपिका की इस बात का जवाब देते हुए रानी ने कहा कि कोई भी महिलाओं को यह नहीं बता सकता कि उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करना चाहिए। इसके अलावा राजीव ने अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की बहस के बारे में बात की और बताया कि इस समय उन्हें अनन्या का पक्ष मजबूत लगा था क्योंकि हम किसी के निजी विचार पर हमला नहीं कर सकते हैं।