{"_id":"669517e451f022ab340a68d9","slug":"rakul-preet-singh-brother-aman-preet-singh-arrested-by-hyderabad-police-drugs-case-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aman Preet Singh: मुश्किलों में घिरे रकुल के भाई अमन प्रीत, रिपोर्ट्स में दावा- ड्रग्स मामले में हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aman Preet Singh: मुश्किलों में घिरे रकुल के भाई अमन प्रीत, रिपोर्ट्स में दावा- ड्रग्स मामले में हुए गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:07 PM IST
सार
रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें ड्रग्स मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिफ्तार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक उन्हें चार अन्य के साथ हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें साइबराबाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र के तहत नारकोटिक्स ब्यूरो और राजेंद्र नगर एसओटी पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस टीम ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 उपभोक्ताओं की पहचान की, जिनमें अमन प्रीत सिंह भी शामिल था।
3 of 5
अमन प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
रिपोर्ट्स की मानें तो अमन प्रीत सिंह के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में हुई है। सभी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साइबराबाद पुलिस, राजेंद्र नगर जोन के डीसीपी श्रीनिवास ने इस पर बात करते हुए कहा, "हमने पांच लोगों को उपभोक्ता के तौर पर पकड़ा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए। यूरिन टेस्ट किट में सभी पॉजिटिव पाए गए।अब हम उन्हें विस्तृत मेडिकल जांच के लिए भेज रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
इससे पहले रकुल प्रीत सिंह को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 2022 और 2021 में ड्रग तस्करी और सेवन मामले में तलब किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने पिछले साल भी इस सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया था। ड्रग मामले में रकुल के अलावा राणा दग्गुबाती, चार्मी कौर, नवदीप, रवि तेजा और पुरी जगन्नाथ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।