फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakul preet singh brother aman preet singh masab tank drugs case hyderabad police investigation

रकुल प्रीत सिंह के भाई के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पुलिस ने तलाशी की शुरू; ड्रग्स मामले से कनेक्शन

Sat, 27 Dec 2025 05:20 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Dec 2025 05:20 PM IST
सार

Masab Tank Drugs Case: हैदराबाद के चर्चित मसाब टैंक ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई का नाम सामने आ गया है। पुलिस ने अमन प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
rakul preet singh brother aman preet singh masab tank drugs case hyderabad police investigation
रकुलप्रीत सिंह के भाई - फोटो : एक्स

विस्तार

हैदराबाद के चर्चित मसाब टैंक ड्रग्स मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब जांच के दौरान अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम सामने आया। इस खुलासे के बाद मामला केवल एक स्थानीय ड्रग्स नेटवर्क तक सीमित न रहकर हाई-प्रोफाइल बन गया है। पुलिस ने अमन प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


दो व्यापारियों को हिरासत में लिया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में सक्रिय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए मसाब टैंक पुलिस और ईगल टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी दौरान दो व्यापारियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं। जांच में पता चला कि ये आरोपी लंबे समय से ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे और इनके नियमित ग्राहकों की सूची भी काफी लंबी थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Battle of Galwan: कुछ को ब्लॉकबस्टर तो कुछ ने कर दिया ट्रोल, सलमान की फिल्म के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान अमन प्रीत सिंह का नाम एक ऐसे उपभोक्ता के तौर पर सामने आया, जो कथित तौर पर बार-बार नशीले पदार्थ खरीदता रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ पहले भी एक अन्य ड्रग्स केस में नाम दर्ज हो चुका है, जिससे यह संदेह और गहरा गया कि वह लगातार इस अवैध गतिविधि से जुड़ा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें दो अलग-अलग मामलों में आरोपी माना है।

बड़ी मात्रा में कोकीन और एमडीएमए हुआ जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में कोकीन और एमडीएमए जब्त किया है। बरामद नशीले पदार्थों ने यह साफ कर दिया कि मामला केवल व्यक्तिगत सेवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि सप्लायर से लेकर उपभोक्ता तक पूरी कड़ी को उजागर किया जा सके।


अमन प्रीत सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर
फिलहाल अमन प्रीत सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की खरीद कहां और किन परिस्थितियों में की जाती थी।

इस पूरे मामले ने शहरी युवाओं और हाई-प्रोफाइल सर्कल में बढ़ते नशे के चलन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून की नजर में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है और ड्रग्स के खिलाफ अभियान में न तो सप्लायर को बख्शा जाएगा और न ही उपभोक्ता को। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे और नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जो हैदराबाद में फैले ड्रग्स नेटवर्क की असली तस्वीर सामने लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed