नई फिल्मों के बावजूद क्या बरकरार रहा ‘पेद्दी’ का जलवा? शुक्रवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने की कितनी कमाई
Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी नई फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों के आगे ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने कितना कलेक्शन किया है। जानिए, इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ दिन पहले वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ रिलीज हुईं। वहीं 9 दिन पहले रामचरण की साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गई है। जानिए, शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के लिए कैसा रहा?
‘पेद्दी’ ने 9वें दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पेद्दी’ ने 9वें दिन 3.61 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन 6.30 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को घटकर आधा रह गया है। फिल्म की कुल कमाई भी 197.16 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है। रामचरण के अपोजिट फिल्म में जान्हवी कपूर हैं।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आठवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आठवें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई भी 38.25 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में लीड रोल में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े जैसी एक्ट्रेस नजर आईं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
‘बंदर’ फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी
बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के सातवें दिन 11 रुपये कमाए थे। लेकिन आठवें दिन इसका कलेक्शन दिखना ही बंद हो गया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.65 करोड़ रुपये ही है।
फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं।
नई फिल्मों ने कितना कमाया?
आज कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई। कंगना की फिल्म ने पहले दिन 59 लाख रुपये कमाए हैं, वहीं इम्तियाज की फिल्म ने 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह फिल्म ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को टक्कर नहीं दे सकी हैं।