फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: जी20 समिट में राम चरण ने कोरियाई राजदूत को सिखाया नाटू नाटू का हुक-स्टेप, वीडियो आया सामने

Mon, 22 May 2023 09:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 22 May 2023 09:23 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर और ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण श्रीनगर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

विज्ञापन
Ram Charan Teaches Korean Ambassador the hook step of naat naatu at G20 summit in kashmir
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर और ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण श्रीनगर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। वह प्रतिनिधियों के साथ मंच पर पहुंचे और अपनी फिल्म आरआरआर के गीत नाटू नाटू पर डांस किया। इस दौरान चरण कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक को 'नाटू नाटू' का हुक स्टेप सिखाते नजर आए।

Ram Charan Teaches Korean Ambassador the hook step of naat naatu at G20 summit in kashmir
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

नाटू नाटू’ का हुक स्टेप करते दिखे राम चरण
इसका एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें राम ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कुर्ते पायजामा के साथ व्हाइट जैकेट की है।  वीडियो में वो ‘नाटू नाटू’ का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। राम चरण जी20 सम्मेलन में फिल्म पर्यटन पर होने वाली चर्चा में शामिल होने वहां पहुंचे हैं।

Ram Charan Teaches Korean Ambassador the hook step of naat naatu at G20 summit in kashmir
राम चरण - फोटो : social media

राम चरण ने कश्मीर पर भी की बात
कश्मीर के बारे में राम चरण ने बात की। राम चरण ने कहा कि कश्मीर में मैं 1986 से आ रहा हूं। मेरे पिता ने मेरे पिता ने यहां गुलमर्ग और सोनमर्ग में बहुत शूटिंग की। फिर मैंने भी 2016 में यहां पर शूटिंग की थी। इस जगह में कुछ जादू है, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। बता दें कि श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर रामचरण का भव्य स्वागत किया गया था। जिसकी कई तस्वीरें वायरल भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Teaches Korean Ambassador the hook step of naat naatu at G20 summit in kashmir
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम चरण ने 22 मई को श्रीनगर में एसकेआईसीसी (शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर) में जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक के 'आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन।\

यह भी पढ़ें:  शाहरुख खान ने सुहाना के जन्मदिन पर पोस्ट किया ऐसा वीडियो, देखते ही छूट पड़ी बेटी की हंसी

विज्ञापन
Ram Charan Teaches Korean Ambassador the hook step of naat naatu at G20 summit in kashmir
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। वहीं, फिल्म का लेखन विजयेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी सफलता थमने का नाम नहीं ले रही है। आरआरआर के कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद सभी लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी। साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी फिल्म को खूब सराहा।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी ने सुशांत को किया याद, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed