सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Announces Sarkar 4 Shooting To Begin Next Month

‘फिल्म मेरे सारे पाप धो देगी’, राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ का किया ऐलान, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Mar 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Sarkar 4: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म सीरीज ‘सरकार’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Ram Gopal Varma Announces Sarkar 4 Shooting To Begin Next Month
सरकार 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म सीरीज ‘सरकार’ के तीन पार्ट आ चुके हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

Trending Videos


‘मैं ‘सरकार 4’ बना रहा हूं
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म सीरीज ‘सरकार’ की अगली फिल्म ‘सरकार 4’ का ऐलान कर दिया है। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं ‘सरकार 4’ बना रहा हूं। इसकी शूटिंग मैं अगले महीने से शुरू करने वाला हूं।’ उन्होंने अपने एक और प्रोजेक्ट ‘द सिंडिकेट’ के बारे में भी बात की। इस पर मजाक करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह फिल्म मेरे सारे पाप धो देगी। राम गोपाल वर्मा ने यह जानकारी रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान दी।

‘सरकार’ फ्रेंचाइजी  के बारे में 
‘सरकार’ सीरीज की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे, जिन्होंने इस फिल्म में अमिताभ के बेटे ‘शंकर’ के किरदार निभाया था। 

इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘सरकार राज’ 2008 में रिलीज हुई, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका में थीं। फिर 2017 में ‘सरकार 3’ आई, जिसमें अमिताभ और अभिषेक के अलावा यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

अब ‘सरकार 4’ की घोषणा के बाद फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हालांकि फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed