Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ramayana First Poster Out starrer Ranbir Kapoor Sai Pallavi Two Parts To Release On Diwali 2026 And 2027
{"_id":"672b054707af1180d5071f57","slug":"ramayana-first-poster-out-starrer-ranbir-kapoor-sai-pallavi-two-parts-to-release-on-diwali-2026-and-2027-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayana Poster: बिना राम, सीता के आया फिल्म ‘रामायण’ का पहला पोस्टर, जानिए कब रिलीज होंगे पिक्चर के दोनों भाग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana Poster: बिना राम, सीता के आया फिल्म ‘रामायण’ का पहला पोस्टर, जानिए कब रिलीज होंगे पिक्चर के दोनों भाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:30 AM IST
सार
Ramayana First Poster Out: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर के अनुसार फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
1 of 5
रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बनने की जानकारी जब से सामने आई है, तभी से प्रशंसक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। उनकी उत्सुकता का कारण हैं रणबीर कपूर। प्रशंसक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं। आज फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
2 of 5
फिल्म रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लेकर निर्माताओं ने पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 को लॉक कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है।, जैसा की सभी को पता है कि रामायण में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।
3 of 5
फिल्म रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को दो भागों में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रामायण फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। साथ ही इसके एक लंबा नोट भी लिखा है। नमित ने लिखा, 'एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीम केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही हैं कि हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति - हमारे "रामायण" का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूप से पेश करना। दुनिया भर के लोगों के लिए। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं...। भाग 1 दिवाली 2026 और भाग 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी। हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से नमस्कार।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।