फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spirit: प्रभास के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, स्पिरिट की शूटिंग की तैयारियां पूरी, जानिए कब जाएगी फ्लोर पर

Wed, 06 Nov 2024 10:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 06 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

Spirit: साउथ अभिनेता प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पिरिट को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। स्पिरिट के फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की है कि प्रभास की यह फिल्म कब फ्लोर पर आएगी।
 

विज्ञापन
Spirit producer reveals when the Prabhas starrer will go on floors Directed by Sandeep Reddy Vanga report
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास रोमांटिक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर द राजा साब के साथ दर्शकों और प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए कमर कस रहे हैं। वहीं अब प्रभास की एक और फिल्म स्पिरिट को लेकर जानकारी सामने आई है। प्रभास की फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि उनकी हर एक फिल्म की अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजरें बनाए रखते हैं। 

 
Spirit producer reveals when the Prabhas starrer will go on floors Directed by Sandeep Reddy Vanga report
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द राजा साब 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं प्रभास की फिल्म स्पिरिट को लेकर प्रशंसकों में अभी से उत्साह है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
Spirit producer reveals when the Prabhas starrer will go on floors Directed by Sandeep Reddy Vanga report
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas, sandeepreddy.vanga
स्पिरिट के अलावा प्रभास हनु राघवपुडी की अनटाइटल्ड फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। बाहुबली के बाद प्रभास के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है की कल्कि 2898 एडी को बनने में इतना वक्त लगा था और जब फिल्म रिलीज हुई तो कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बड़ी ही आसानी से तोड़ दिए। यह प्रभास के लिए प्रशंसकों का प्यार ही है कि उनकी हर एक फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Spirit producer reveals when the Prabhas starrer will go on floors Directed by Sandeep Reddy Vanga report
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास की फिल्म स्पिरिट का निर्देशक एनिमल फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पिरिट एक कॉप ड्रामा फिल्म होगी, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्पिरिट के संगीत निर्देशक हर्षवर्धन रामेश्वर ने फिल्म के संगीत के बारे में एक छोटा सा वीडियो जारी किया था और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की रिलीज को लेकर यह बड़ा अपडेट देकर प्रशंसकों को उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
Pushpa 2 VS Chhaava: क्या अल्लू अर्जुन के स्टारडम से डर गए हैं विक्की कौशल, पुष्पा 2 की वजह से छावा में बदलाव?
विज्ञापन
Spirit producer reveals when the Prabhas starrer will go on floors Directed by Sandeep Reddy Vanga report
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान भूषण कुमार ने कहा, "हम प्रभास के साथ स्पिरिट कर रहे हैं। इस फिल्म में अभी बाकी कलाकारों के अलावा फिल्म को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। हम जल्द ही कास्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। हम दिसंबर के अंत से फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद, यह छह महीने का ब्रेक होगा और इसके बाद हम तुरंत एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे।"
Kareena Kapoor: महिला प्रशंसक को सेल्फी के लिए मना करने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर, वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed