Ranbir Alia Wedding: सामने आईं रणबीर-आलिया की गठबंधन सेरेमनी की तस्वीरें, कपूर सिस्टर्स ने पूरी की रस्म
रणबीर और आलिया की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया की गठबंधन सेरेमनी होती दिखाई दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गुप्त तरीके से परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी की कई तस्वीरें धीरे- धीरे सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब रणबीर और आलिया की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया की गठबंधन सेरेमनी होती दिखाई दे रही है।
इस तस्वीरों को रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इन फोटोज में रणबीर की बहनें रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूरऔर करीना कपूर दूल्हा- दुल्हन का गठबंधन करती नजर आईं। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों के बंधन का एक प्रतीक होता है।
'गठबंधन' सेरेमनी में दुल्हन के दुपट्टे या साड़ी के पल्लू का एक किनारा, दूल्हे के पारंपरिक साफे से बांधा जाता है। इस साफे में एक सिक्का, फूल, हल्दी, घास और कुछ कच्चे चावल आदि बांधे जाते हैं। नवविवाहित आलिया और रणबीर की शादी में यह रस्म कपूर खानदान की बेटियों यानी रिद्धिमा कपूर साहणी, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने पूरी की।
गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने बीते दिन 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा स्थित कपूर परिवार के घर वास्तु में शादी रचाई। बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार कपल की शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान आईवरी रंग के सब्यसाची के आउटफिट में कपल बेहद खूबसूरत नजर आया। शादी के बाद अब सभी को रणबेलिया के रिसेप्शन का इंतजार था, लेकिन हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा।