फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Wedding: Picture of Ranbir Kapoor holding shapath patra goes viral promises to give 12 lakhs to wife Alia bhatt’s friends

Ranbir Alia Wedding: शपथ पत्र पकड़े रणबीर कपूर की तस्वीर वायरल, पत्नी आलिया की सहेलियों को 12 लाख देने का किया वादा

Tue, 19 Apr 2022 03:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Apr 2022 03:35 PM IST
सार

हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट की खास दोस्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की एक फोटो शेयर की है। सामने इस तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Picture of Ranbir Kapoor holding shapath patra goes viral promises to give 12 lakhs to wife Alia bhatt’s friends
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस स्टार कपल की शादी को भले कुछ दिन बीत गए हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर की जा रही है। इंटरनेट पर हर दिन इस कपल से जुड़ी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी क्रम में अब हाल ही में रणबीर- आलिया की शादी से जुड़ी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। 

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट की खास दोस्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की एक फोटो शेयर की है। सामने इस तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए वह अपने हाथ में एक शपथ पत्र पकड़े भी दिखाई दिए। इस पत्र में लिखा है, मैं, रणबीर, आलिया का पति, दुल्हन की सभी सहेलियों को 12 लाख देने का वादा करता हूं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tanya Saha Gupta (@tanya.sg)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तस्वीर के सोशल मीडिया के सामने आते ही फैंस इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अभिनेत्री की बेस्ट फ्रेंड तान्या में इंस्टाग्राम पर शादी समारोह से जुड़ी कई और तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया की शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा जीना चाहती हूं। ढेर सारी खुशियां और पेट दर्द भरी हंसी। उन्होंने आगे लिखा कि हम सभी आलिया भट्ट की प्रेम कहानी पर जश्न मना रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। कपूर परिवार के घर वास्तु में हुई शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने घर पर ही इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed