{"_id":"6553005d989115042503a539","slug":"ranbir-kapoor-film-animal-song-papa-meri-jaan-out-anil-kapoors-complex-relationship-unravels-in-soulful-track-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: एनिमल का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज', रणबीर-अनिल के खूबसूरत रिश्ते की झलक को करता है पेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: एनिमल का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज', रणबीर-अनिल के खूबसूरत रिश्ते की झलक को करता है पेश
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों फिल्म का धमाकेदार टीजर और पोस्टर जारी किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आए। वहीं, आज बाल दिवस के अवसर पर निर्माताओं ने 'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी कर दिया है। यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
2 of 5
पापा मेरी जान
- फोटो : social media
एनिमल के नए गाने की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म का यह तीसरा गाना है। इस नए गाने का टाइटल 'पापा मेरी जान' है। इस गाने को राज शेखर ने लिखा है और मशहूर सिंगर सोनू निगम द्वारा गाया गया है। वहीं, कंपोजर हर्षवर्द्धन रामेश्वर ने 'पापा मेरी जान' को कंपोज किया है। एनिमल का यह नया गाना रणबीर के किरदार और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए उनके पिता-बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की एक झलक को पेश करता है।
3 of 5
हुआ मैं गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों फिल्म के निर्माताओं ने एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं' जारी किया, जिसमें रणबीर और रश्मिका के लिपलॉक सीन ने दर्शकों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी थी। इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा गए, जबकि राघव चैतन्य और प्रीतम ने इसे अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : social media
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' एक खूनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते के बीच खटास है। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना अभिनेता संग स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। एनिमल पहले 11 अगस्त को सनी देओल की देशभक्ति ड्रामा 'गदर- 2' और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'ओएमजी- 2' के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। एनिमल एक दिसंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।