{"_id":"655f2a00cee0d5bbdf066c62","slug":"ranbir-kapoor-reveals-daughter-raha-was-born-during-animal-shoot-said-i-never-take-my-character-home-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीवी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीवी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी
Thu, 23 Nov 2023 04:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 23 Nov 2023 04:03 PM IST
सार
रणबीर कपूर ने बताया, 'मैं यह फिल्म कर रहा था और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ तो मैंने शूटिंग की फिर घर जाकर उसे देखा।'
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आज बुधवार को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दर्शको को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म के प्रचार के दौरान खुलासा किया कि राहा का जन्म एनिमल की शूटिंग के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि वह कैसे काम पूरा करने के बाद उसे देखने के लिए जल्दी से घर गए थे।
'मैं अपने किरदार को कभी घर नहीं ले जाता'
रणबीर कपूर ने बताया, 'मैं यह फिल्म कर रहा था और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ तो मैंने शूटिंग की फिर घर जाकर उसे देखा।' उन्होंने कहा कि इस तरह का किरदार होने के बाद भी वह अपने परिवार के पास जैसे वो हैं वैसे जाते हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए रणबीर ने कहा, 'मैं एक अलग इंसान हूं। मैं अपने किरदार को कभी घर नहीं ले जाता। यह मेरे प्रियजनों के लिए उचित नहीं है। अगर मैं घर जाकर इस तरह से एक्ट करता तो मेरी बीवी मुझे मारती।'
पैपराजी ने आलिया को दिया नया नाम 'आलू जी'
विज्ञापन
'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
वहीं फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो 'एनिमल' के ट्रेलर में खतरनाक एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने को मिली है। इसमें दिखाया गया कि रणबीर के किरदार का लगाव उसे एक गैंगस्टर बनने की राह पर ले जाता है। इसके बाद उसका सामना बॉबी देओल द्वारा निभाए गए अपने दुश्मन से होता है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही जबरदस्त है। बॉबी देओल का दमदार लुक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देगें। वहीं, अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से टकराएगी।
Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान