फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Seen In look Of GrandFather Raj Kapoor film Awara Look Video Goes Viral

Ranbir Kapoor: दादा राजकपूर की पुरानी फिल्म के लुक में नजर आए रणबीर, फैंस ने दिया रिएक्शन; वीडियो वायरल

Mon, 23 Jun 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

 

रणबीर कपूर अपने दादा और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकपूर से बहुत इंस्पायर रहे हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में रणबीर नजर आए, जिसमें अपने दादा की एक चर्चित फिल्म के लुक में दिखे। राजकपूर का वो आइकॉनिक लुक आज तक दर्शकों को याद है। रणबीर कपूर को इस लुक में देखकर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Seen In look Of GrandFather Raj Kapoor film Awara Look Video Goes Viral
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के कपूर खानदान में एक से बढ़कर एक उम्दा कलाकार हुए हैं। पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर ने अभिनय में अमिट छाप छोड़ी है। राजकपूर को तो बॉलीवुड का शो मैन कहा जाता है। हाल ही में इस परिवार के सदस्य और एक्टर रणबीर कपूर अपने दादा राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक लुक में दिखे। साेशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रणबीर के इस लुक को देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


पैपराजी चिल्लाए- ‘आवारा रणबीर’
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें रणबीर कपूर एक वैनिटी वैन से बाहर आते हैं। वैनिटी से बाहर आने के बाद वह फिल्म ‘श्री 420’ के लुक में दिखते हैं। वह जिसमें सिर पर टोपी, काला कोट और छोटी लंबाई वाली पैंट पहने दिखते हैं। यह लुक राजकपूर ने फिल्म ‘श्री 420’ के गाने ‘मेरा जूता है जापानी…’ में अपनाया था। यह लुक काफी पॉपुलर हुआ। दादा जी के इस लुक में रणबीर क्यों नजर आ रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ। रणबीर को इस लुक में देखकर पैपराजी जरूर, ‘आवारा रणबीर’ चिल्लाते नजर आए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

ये खबर भी पढ़ें: Bollywood Debut: आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर तक, इन एक्टर्स ने रोमांटिक फिल्मों से किया बॉलीवुड में डेब्यू 

यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर जब यूजर्स ने रणबीर कपूर का यह वायरल वीडियो देखा तो अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। जो फैंस थे, उन्होंने पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया। रणबीर कपूर के लुक को सराहा। वहीं कुछ यूजर्स को लगा कि वह राज कपूर की बराबरी कभी नहीं कर सकते हैं। इस तरह के मिक्स रिएक्शन यूजर्स ने रणबीर कपूर के लुक को लेकर दिए हैं। 

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर कर रहे हैं। वह नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ भी कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2026 में कुछ और फिल्मों में भी वह नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed