फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Trailer Leaked Online After Delhi Launch Event

Ramayana Trailer Leak: कड़ी सुरक्षा के बावजूद रामायण के इवेंट से लीक हुआ ट्रेलर, रावण बने यश की मिली पहली झलक

Sun, 19 Jul 2026 02:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 19 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

Ramayana Trailer Leaked: शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ये इवेंट काफी चर्चाओं में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Trailer Leaked Online After Delhi Launch Event
रामायण फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में पहली बार फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर दिखाया गया। कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रही। इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकार भी मौजूद रहे। ये पहली बार था जब फिल्म के ट्रेलर की झलक वहां मौजूद लोगों को दिखाई गई। 

विज्ञापन

मेकर्स ने कई बार दी थी चेतावनी 
इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था। ट्रेलर दिखाने से पहले मेकर्स और ऑर्गेनाइजर ने कई बार इस बात की अपील की थी कि कोई भी इसका वीडियो या फोटो ना ले, क्योंकि आने वाले दिनों में इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कोई भी ट्रेलर रिकॉर्ड करता पाया जाता है, तो उसी वक्त उससे फोन ले लिया जाएगा। इसके अलावा एंट्री के वक्त भी एक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट पर साइन करवाया गया था कि दर्शकों द्वारा ट्रेलर की रिकॉर्डिंग नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Trailer Leaked Online After Delhi Launch Event
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@
ऑनलाइन लीक हुआ ट्रेलर 
इन सब के बावजूद वहां मौजूद कुछ लोगों ने ट्रेलर को रिकॉर्ड करके ऑनलाइन लीक कर दिया। जिसके बाद अब ट्रेलर की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें ट्रेलर के कई सींस दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, फिल्म आमैक्स और 3डी लेवल पर बनी है, इस वजह से फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियोज क्लियर नहीं हैं और उनकी क्वालिटी भी गिरी हुई है। जब आधिकारिक तौर पर ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, तो दर्शकों को अलग अनुभव देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर? 
हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। 

Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Trailer Leaked Online After Delhi Launch Event
रामायण - फोटो : X
ऐसी होगी फिल्म की कास्ट 
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Trailer Leaked Online After Delhi Launch Event
रामायण - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें- रणबीर ने अरुण गोविल के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले- ‘थोड़ा सा हिस्सा भी…’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed