फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील दत्त से नाराज होकर संजय दत्त ने ली थी पहली बार ड्रग्स, 'संजू' के ट्रेलर में उठा कई राज से परदा

Wed, 30 May 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanjay Dutt biopic sanju trailer out watch here
फिल्म संजू - फोटो : mid day
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने एक साथ पांच शहरों से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ और कलकत्ता में भी रिलीज किया गया। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की चर्चा थी। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म का सस्पेंस और बढ़ गया है।
Ranbir Kapoor starrer Sanjay Dutt biopic sanju trailer out watch here
संजय दत्त और रणबीर कपूर
ट्रेलर में संजय दत्त कहते हुए दिख रहे हैं कि इतनी वैराइटी वाली लाइफ आपको कहां मिलेगी। मैं बेवड़ा हूं ठरकी हूं ड्रग एडिक्ट हूं...सब हूं लेकिन टैररिस्ट नहीं हूं। फैंस को ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। जैसे ही 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हुआ ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर के आने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा गिरा है।
 
Ranbir Kapoor starrer Sanjay Dutt biopic sanju trailer out watch here
फिल्म- संजू
हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात है उनकी 350 गर्लफ्रेंड का होना। इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। जिसमें फिल्म में काम कर रहे कलाकारों और संजय दत्त की जिदंगी से जुड़े लोगों के किरदार का खुलासा किया गया था।

यहां देखें ट्रेलर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanjay Dutt biopic sanju trailer out watch here
Sanju poster
ट्रेलर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि फोटो में संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanjay Dutt biopic sanju trailer out watch here
sanju
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed