{"_id":"657725b416c6e88a7d0457a6","slug":"randeep-hooda-lin-laishram-wedding-reception-imtiaz-ali-maanvi-gagroo-neetu-chandra-mona-singh-attend-see-pics-2023-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep-Lin Reception: रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने दोस्तों के लिए रखी रिसेप्शन पार्टी, कपल पर टिकी सबकी निगाहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Randeep-Lin Reception: रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने दोस्तों के लिए रखी रिसेप्शन पार्टी, कपल पर टिकी सबकी निगाहें
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को इंफाल, मणिपुर में मीताई रीति-रिवाजों के साथ अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेता की शादी सादगी और पारंपरिक अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। शादी के बाद सामने आई तस्वीरों को अब भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। अभी कपल की शादी की चर्चा बंद भी नहीं हुई थी कि आज रणदीप और लिन ने मुंबई में इंडस्ट्री के सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों को देखकर साफ पता लग रहा है कि कपल की खुशियों में शामिल होने के लिए बहुत से सितारे पहुंचे।
2 of 5
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : instagram
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक, रणदीप हुड्डा ने पिछले हफ्ते मणिपुर में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की और आज कपल ने मुंबई में अपने पहले रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन से रणदीप और लिन की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में वे दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जहां रणदीप एक काले रंग के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं लिन लाल रंग की साड़ी में किसी अप्सरा की तरह मनमोहक लग रही हैं। लिन ने साड़ी को एक वेल के साथ कंप्लीट किया। रणदीप और लिन तस्वीरों में एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
3 of 5
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : instagram
आज मुंबई में रणदीप और लिन का रिसेप्शन चल रहा है। कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे नजर आए। इस दौरान रणदीप और लिन लैशराम ने अपने मेहमानों का ग्रैंड स्वागत किया। इस पार्टी में सयानी गुप्ता, इम्तियाज अली और उनकी बेटी इदा अली, मानवी गगरू, मोना सिंह, आहना कुमरा, दर्शन कुमार, चंकी पांडे, जावेद जाफरी, विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी, आशुतोष गोवारिकर जैसे सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : instagram
रिसेप्शन पार्टी में रसिका दुग्गल, गजराज राव, शिबानी बेदी, सनी हिंदुजा पत्नी के साथ, टिस्का चोपड़ा, दर्शन कुमार, रजनीश दुग्गल पत्नी के साथ, विशाल भारद्वाज पत्नी के साथ, विवान शाह, फैसल मलिक और आदि ने भी कपल को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी की निगाहें रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पर ही टिकी रहीं। दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ही साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम वेडिंग रिसेप्शन
- फोटो : instagram
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के इस खास दिन पर उनका साथ देने के लिए इंडस्ट्री के सितारों के साथ ही दोनों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। रणदीप हुड्डा के माता-पिता और बहन ने जहां रिसेप्शन की रौनक बढ़ाई, वहीं लिन लैशराम के माता-पिता और भाई के पारंपरिक अंदाज ने सबका ध्यान आकर्षित किया। कपल के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।