फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji feature in Karan Johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia ranveer singh are also part

RARKPK: करण जौहर की फिल्म का हिस्सा बनीं रानी मुखर्जी? फिल्ममेकर ने पोस्ट कर दिया बड़ा हिंट

Sun, 18 Jun 2023 10:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Jun 2023 10:17 PM IST
सार

करण जौहर ने रानी मुखर्जी के साथ एक तस्वीर साझा की है। वहीं, इसके कैप्शन को देखकर फैंस मान रहे हैं कि वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ गई हैं। 
 

विज्ञापन
Rani Mukerji feature in Karan Johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia ranveer singh are also part
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर निर्देशक कमबैक कर रहे हैं। वहीं, इस मूवी से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी दोबारा पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता ने रानी मुखर्जी के साथ एक खास तस्वीर साझा की है। पोस्ट का कैप्शन जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि फैंस इसे अपकमिंग फिल्म से जोड़ कर देख रहे हैं। 

विज्ञापन

रानी मुखर्जी संग चिल करते नजर आए करण जौहर 

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में करण और रानी मुखर्जी पार्क में बैठे नजर आ रहे हैं। रानी ब्लू डेनिम आउटफिट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण जौहर ऑल ब्लैक अटायर में काफी कूल नजर आ रहे हैं। फोटो को साझा करते हुए फिल्ममेकर ने कैप्शन में लिखा है, 'रानी मुखर्जी क्या आप रानी चटर्जी के लिए तैयार हैं?' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


Adipurush: कम नहीं हो रहीं 'आदिपुरुष' की मुसीबत, अब फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ीं रानी?

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के किरदार का नाम रानी चटर्जी है। वहीं, करण के इस पोस्ट को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि शायद रानी मुखर्जी भी इस मूवी का हिस्सा बनने जा रही हैं। करण का पोस्ट ट्विटर पर भी छाया हुआ है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ करण जौहर फैंस को सरप्राइज देंगे?' दूसरे ने लिखा, 'करण की नई फिल्म में रानी मुखर्जी?'


SRK: शाहरुख ने फादर्स डे पर लुटाया बेटी सुहाना खान पर प्यार, 'द आर्चीज' का टीजर साझा कर लिख दी यह बात

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट 

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण जौहर सात वर्ष बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं। मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed