फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji reveles why she keep Adira away from limelight in kofee with karan 8

KWK 8: आदिरा को लाइमलाइट से क्यों दूर रखती हैं रानी मुखर्जी? अभिनेत्री ने करण के शो में बताई वजह

Thu, 30 Nov 2023 10:07 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 30 Nov 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji reveles why she keep Adira away from limelight in kofee with karan 8
रानी मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीजन के नए एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां काजोल और रानी मुखर्जी करण के शो की शोभा बढ़ाती नजर आईं। करण जौहर के साथ दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने पर भी खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी बेटी आदिरा को स्पेशल महसूस नहीं कराना चाहती हैं।
विज्ञापन


बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का कारण
करण जौहर ने रानी मुखर्जी से पूछा कि वे अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर क्यों रखती हैं? अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं बस उनसे कहती हूं कि मेरी बेटी की तस्वीर न लें। वे मेरी आंखों में देखते हैं और डर जाते हैं। वास्तव में मैं सभी पैपराजी और मीडिया के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि आदिरा के जन्म के बाद से मीडिया और पैपराजी ने मेरे बात सुनी।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sandeep Reddy Vanga: शाहरुख खान के जबरा फैन हैं संदीप रेड्डी वांगा, भविष्य में सहयोग को लेकर जताई यह आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


आम बच्चों की तरह रहें आदिरा 
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'वे वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं। मैं नहीं चाहती कि आदिरा की तस्वीर ली जाए, क्योंकि हम आदिरा को स्पेशल महसूस नहीं कराना चाहते हैं। मैं चाहती हूं कि वह साधारण बच्चों की तरह अपना जीवन जीएं। मेरी कोशिश रहती है कि स्कूल में भी आदिरा स्पेशल महसूस न करें, और वे सभी बच्चों की तरह महसूस करें। ये सब तभी होगा जब उसकी तस्वीरें नहीं खींची जाएंगी। आदिरा लाइमलाइट से दूर रहेगी तो वह आम बच्ची की तरह रह सकेगी।' 

रानी मुखर्जी का वर्कफ्रंट
रानी मुखर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर द्वारा किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' में काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन करेंगे। रानी मुखर्जी की इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2024 में शुरू होगी। अभिनेत्री की निजी जिंदगी की बात करें तो रानी ने निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की है, जो यशराज फिल्म्स के प्रमुख के रूप में भी काम करते हैं। अभिनेत्री की एक बेटी हैं, जिनका जन्म साल 2015 में हुआ।

यह भी पढ़ें: Pakhi Hegde Interview: हां, मैंने छुपाई थी अपनी शादी और दो बच्चियों की मां होने की बात, लेकिन, एक बार...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed