फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji salute efforts of Mumbai Police in a song video titled Rakh tu hausla

मुंबई पुलिस को 'शिवानी शिवाजी रॉय' का सलाम, शहर की ये तस्वीरें देख कलेजा मुंह को आ जाएगा

Thu, 04 Jun 2020 02:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji salute efforts of Mumbai Police in a song video titled Rakh tu hausla
शिवानी शिवाजी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में लॉकडाउन के दौरान सक्रिय पुलिस फोर्स के सम्मान में रानी मुखर्जी ने एक गीत जारी किया है। अपनी पिछली दो फिल्मों मर्दानी और मर्दानी 2 में पुलिस अफसर का किरदार कर चुकीं रानी ने गाने से पहले अपनी बात भी कही है और खाकी पहनने वालो कोरोना योद्धाओं को सलाम भी किया है। इन दोनों फिल्मों में रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया जो भोले चेहरों के पीछे अपराधियों को बेनकाब करती है।

विज्ञापन


स्वरित निगम के गाए हुए 'रख तू हौसला' शीर्षक वाले इस वीडियो में मुंबई पुलिस के कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद किए गए आदि से अब तक के काम को दर्शाया गया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार का कहना है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान पुलिस ने बहुत बड़ा किरदार अदा किया है। वह कहते हैं, 'यह पहला गीत है जिसे पुलिस फोर्स के असाधारण काम के लिए समर्पित किया गया है। इस वीडियो को हमारे प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, यह हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें भरोसा है कि इस गीत को देखने वाले सभी लोग इससे प्रेरणा लेंगे और अपने उज्जवल भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करने का प्रण करेंगे।'

विज्ञापन

इस म्यूजिक वीडियो में छोटी सी प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी कहती हैं, 'आज के समय में दुनिया कोरोना वायरस जैसी सबसे बड़ी चुनौती से लड़ रही है। इस कठिन समय में डॉक्टर, सैनिक और पुलिस फोर्स जैसे कोरोना वॉरियर लोगों को सुरक्षित करने के लिए एक हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। एक मुंबईकर होने के नाते मैं मुंबई पुलिस फाउंडेशन को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। उनके किए काम से यहां पल रहे परिवार सुरक्षित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed