फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukerji Starrer Film Mrs Chatterjee vs Norway Motion Poster Released And Know More Details In hindi

Mrs Chatterjee vs Norway: रानी मुखर्जी की नई फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं कर सकते

Sun, 19 Feb 2023 12:53 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 12:53 AM IST
सार

मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी एक बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और दूसरा बच्चा उनके बराबर में खड़ा है।

विज्ञापन
Rani Mukerji Starrer Film Mrs Chatterjee vs Norway Motion Poster Released And Know More Details In hindi
Mrs Chatterjee vs Norway - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन और सुपरहिट अभिनेत्री रानी मुखर्जी कुछ वक्त से सिनेमा से दूर थीं। वह जल्द ही फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी एलान कर दिया गया।

विज्ञापन


23 फरवरी को रिलीज होगा ट्रेलर
दरअसल, मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे को लेकर फिल्म क्रिटिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का मोशन पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी एक बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आईं और दूसरा बच्चा उनके बराबर में खड़ा है। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी का यह लुक वायरल हो रहा है। इस मोशन पोस्टर को साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 23 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)



Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर कृति सेनन ने फिर तोड़ी चुप्पी, यूजर्स के लिए कह दी यह बड़ी बात

पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है। रानी मुखर्जी काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर थीं। इस मोशन पोस्टर रिलीज के बाद अभिनेत्री के फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स के मुताबिक पोस्टर काफी अच्छा है। एक यूजर ने कमेंट किया है लव द पोस्टर कांट वेट फॉर ट्रेलर। दूसरे यूजर ने लिखा- वेटिंग। फैंस को रानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है और यह यूजर्स के कमेंट से साफ जाहिर हो रहा है। 

RRR: अवतार वाले जेम्स कैमरून भी हुए 'आरआरआर' के दीवाने, राम चरण की तारीफ में कह दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed