फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Deepika Padukone Spotted Jetting Off Amid Dhurandhar Craze Fans says Best Jodi Forever

'धुरंधर' के क्रेज के बीच रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का वायरल हुआ वीडियो, फैंस ने कहा- 'सबसे अच्छी जोड़ी'

Sun, 07 Dec 2025 05:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Dec 2025 05:02 PM IST
सार

Ranveer Singh Deepika Padukone: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपने कूल लुक से फैंस का दिल जीत लिया।
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone Spotted Jetting Off Amid Dhurandhar Craze Fans says Best Jodi Forever
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज दीपिका पादुकोण और रणवीर एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। फैंस के बीच यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दीपवीर के फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

 

दीपिका का लुक
आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर बहुत स्टाइलिश लुक में एक साथ देखा गया। इस दौरान दीपवीर ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। दीपिका ने नीली जींस, सफेद टी-शर्ट और उस पर ऑलिव ग्रीन ट्रेंच कोट पहना हुआ है। बाल खुले रखे, बड़े से सनग्लासेस लगाए और एक बड़ा बैग कैरी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर का लुक
वहीं रणवीर ने कार्गो पैंट, काली टी-शर्ट और लेदर जैकेट पहनी हुई है। कैप और सनग्लासेस लगाकर उन्होंने अपना कूल लुक पूरा किया। रणवीर का हैंडसम लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एयरपोर्ट पर दोनों हाथ में हाथ डाले चलते नजर आए। रणवीर ने फोटोग्राफर्स को मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक फैन ने लिखा, 'हमेशा के लिए सबसे अच्छी जोड़ी', एक और फैन ने लिखा, 'बिल्कुल सही एयरपोर्ट लुक', वहीं दीपवीर के कई फैंस कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: फैंस के साथ दिवंगत धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाएगा देओल परिवार, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव
 

'धुरंधर' के बारे में
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इस शुक्रवार 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म को अच्छी समीक्षाएं मिल रही हैं। इस फिल्म ने आज रविवार को तीसरे दिन अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 79.63 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जो रात तक बदलेगा।

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर ने किया आदित्य धर की 'धुरंधर' का रिव्यू, लिखा- 'रणवीर सिंह और सारा अर्जुन शानदार...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed