फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Dhurandhar 2 And Adivi Sesh Dacoit Saturday Box Office Collection Total Earning

31वें दिन ‘धुरंधर’ का जलवा होने लगा कम, ‘डकैत’ के लिए मुश्किल हुई राह; जानें वीकएंड पर कितना रहा कलेक्शन

Sat, 18 Apr 2026 07:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 18 Apr 2026 07:28 PM IST
सार

Dhurandhar 2 And Dacoit Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 31 दिन हो चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में एक फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई। इन दाेनों फिल्मों के लिए वीकएंड कैसा रहा? कितना कलेक्शन इन फिल्मों ने किया, जानिए?
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Dhurandhar 2 And Adivi Sesh Dacoit Saturday Box Office Collection Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोंड़ों में कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 31वें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई भी कर चुकी है। जानिए, वीकएंड पर इसने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। वहीं इसके आगे ‘डकैत’ का क्या हाल है, जानिए।

विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 And Adivi Sesh Dacoit Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

31वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 31वें दिन 2.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन 1,108.48 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी है। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की सस्ती नकल को लेकर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी शो, यूजर्स बोले- ‘अब तो 1000 करोड़ पक्का हैं…’

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 And Adivi Sesh Dacoit Saturday Box Office Collection Total Earning
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अब तक 1,769.68 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसने ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब ‘धुरंधर 2’ की निगाहें ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं। ‘बाहुबली 2’ ने 1810.43 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 And Adivi Sesh Dacoit Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'डकैत' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

‘डकैत’ का खेल होने लगा खत्म 
फिल्म ‘डकैत’ को रिली हुए अभी नौ दिन हुए हैं। इस फिल्म के लिए कमाई करने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। ‘डकैत’ ने 9वें दिन 61 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शुक्रवार यानी आठवें दिन 90 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए थे। कुल कलेक्शन भी अब तक 29.96 करोड़ रुपये है। यह फिल्म तो ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला बिल्कुल नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed