फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Is Brilliant In Dhurandhar Madhur Bhandarkar review on Aditya Dhar film

मधुर भंडारकर ने किया आदित्य धर की 'धुरंधर' का रिव्यू, लिखा- 'रणवीर सिंह और सारा अर्जुन शानदार...'

Sun, 07 Dec 2025 02:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Dec 2025 02:30 PM IST
सार

Dhurandhar Madhur Bhandarkar Review: फिल्म 'धुरंधर' को लेकर फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही मधुर ने फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में भी खास बाते लिखी हैं।
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Is Brilliant In Dhurandhar Madhur Bhandarkar review on Aditya Dhar film
मधुर भंडारकर फिल्म धुरंधर रिव्यू - फोटो : X

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता मधुर भंडारकर ने हाल ही में रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' देखी। उन्होंने इसे एक शानदार और रोमांचक जासूसी थ्रिलर बताया है।
विज्ञापन

 

मधुर भंडारकर का पोस्ट
मधुर भंडारकर ने एक्स पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के बारे में लिखा, ''धुरंधर' देखी… वाह, शुरू से अंत तक सीट से हिलने नहीं दिया। लंबे समय बाद ऐसा लगा कि सभी कलाकार अपने किरदार खुद बन गए है। इतना सच्चाई भरा अभिनय था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार कास्ट को लेकर मधुर की राय
कलाकारों की तारीफ में मधुर ने लिखा, 'रणवीर सिंह गजब के किरदार में गुस्से और जोश से भरे हुए हैं। वहीं संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी कमाल के हैं। राकेश बेदी को खतरनाक राजनेता के रोल में देखकर हैरानी हुई, लेकिन अक्षय खन्ना ने तो पूरी फिल्म ही लूट ली। खतरनाक डॉन के रोल में वे एकदम मास्टरक्लास हैं।' इसके साथ ही मधुर भंडारकर ने निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इतनी बड़ी और जुनूनी फिल्म बनाने के लिए सलाम।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'FA9LA' का जादू, 'धुरंधर' में अक्षय की एंट्री वायरल; नेटिजन्स बोले अगला 'जमाल कुडू'
विज्ञापन

'धुरंधर' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने अभिनय किया है। बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में क्यूट फैंस से मिले सलमान खान, वायरल वीडियो में बच्चों संग दिखाई दी भाईजान की प्यारी केमिस्ट्री...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed