{"_id":"5e799d468ebc3e6f945b567c","slug":"ranveer-singh-jabra-fan-rohit-made-ranveer-anthem-tagda-hai-actor-says-bahut-hard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह के जबरा फैन ने सुपरस्टार को दिया यह अनमोल तोहफा, गली ब्वॉय ने कहा- 'बहुत हार्ड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह के जबरा फैन ने सुपरस्टार को दिया यह अनमोल तोहफा, गली ब्वॉय ने कहा- 'बहुत हार्ड'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह का जबरा फैन
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर फैंस अपने चहेते स्टार के प्रति अपनी दीवानगी दिखाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। वे अपना उत्साह जगजाहिर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कई बार यह कोशिश काफी रचनात्मक भी होती है। कुछ ऐसा ही रणवीर सिंह के एक फैन ने उनके लिए भी किया है। रोहित नाम के इस शख्स ने रणवीर सिंह को लेकर एक गाना बनाया है। इस गाने को रोहित ने रणवीर एंथम नाम दिया है जिसके बोल हैं तगड़ा है।
2 of 4
ranveer singh
- फोटो : instagram
रोहित ने इस वीडियो में रणवीर की खासियत और खूबियों को बयां किया है। वह खुद रणवीर जैसे अतरंगी कपड़े पहनकर उनकी स्टाइल में पूरे गाने में परफॉर्म कर रहे हैं। वह रणवीर के फैशन से लेकर एनर्जी की खूब तारीफ करते हैं। गाने के लिरिक्स और प्रशंसक की मेहनत देखकर रणवीर सिंह भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर रणवीर इस वीडियो को देखकर कमेंट करते हैं, यह देखककर काफी खुशी हुई। हार्ड काम। इसके लिए धन्यवाद।
3 of 4
ranveer singh
- फोटो : Amar Ujala
रणवीर की प्रतिक्रिया देखते हुए फैन का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने रणवीर की इस कमेंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, बहुत बहुत धन्यवाद बाबा। यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है कि आपने यह वीडियो देखा। आपके कीमती शब्द मेरे लिए काफी अनमोल है। आप मेरे आदर्श हैं। बहुत बहुत प्यार। अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि आपने प्रतिक्रिया दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि रणवीर पूरे देश में अपने उत्साह और एनर्जी के लिए काफी मशहूर हैं। वह जब भी किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो वहां की सारी लाइमलाइट लूट लेते हैं। सह कलाकारों से लेकर प्रशंसकों से वह खुले दिल से मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।