{"_id":"5e7995c08ebc3e72bf407bfb","slug":"when-ranveer-singh-lay-on-the-ground-in-front-of-govinda-zee-cine-awards-2020-countdown-begins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब गोविंदा के आगे धरती पर लेट गए रणवीर, शुरू हुआ जी सिने अवार्ड्स 2020 के प्रसारण का काउंटडाउन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब गोविंदा के आगे धरती पर लेट गए रणवीर, शुरू हुआ जी सिने अवार्ड्स 2020 के प्रसारण का काउंटडाउन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
गोविंदा के पैर छूते हुए रणवीर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पुरस्कारों जी सिने अवार्ड्स 2020 के प्रसारण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सीधे दर्शकों की पसंद के हिसाब से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों का प्रसारण इस शनिवार को होना है। इस बार कोरोना की दहशत के चलते इन पुरस्कारों के मंचन के समय किसी भी दर्शक को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इन पुरस्कारों का सबसे बड़ा आकर्षण है हीरो नंबर वन रणवीर सिंह की शम्मी कपूर, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सुपरस्टार्स के गानों पर एक धमाकेदार परफॉरमेंस। जी हां, दर्शकों के चहेते गली बॉय रणवीर सिंह ने इस साल के जी सिने अवार्ड्स में एक धमाकेदार पेशकश मंच पर दी है। 13 मार्च को मुंबई में हुए इन पुरस्कारों के बारे में हम आपको पहले भी जानकारी दे चुके हैं।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस पेशकश में रणवीर ने शम्मी कपूर, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे डांसिंग सुपरस्टार्स को सलाम किया है। शनिवार को जी टीवी और जी सिनेमा पर एक साथ प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में ‘आई एम ए डिस्को डांसर‘ की धुन पर रणवीर सिंह हवा में झूलती एक डिस्को बॉल पर नाचते हुए एंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मंच पर आने से पहले रणवीर को गोविंदा और उनकी पत्नी के साथ बात करते देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने इस गोविंदा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। रणवीर ने अपनी पेशकश में गोविंदा के मशहूर गाने ‘हुस्न है सुहाना‘ पर जमकर डांस किया और अपने स्क्रीन आइडल गोविंदा की खूब तारीफें भी कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।