{"_id":"5e79956f8ebc3e774c035586","slug":"anushka-sharma-phillauri-film-completes-three-years-of-release-shared-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फिल्लौरी' की तीसरी वर्षगांठ पर अनुष्का शर्मा को याद आई दोस्ताना भूतनी, बोलीं, आगे भी करती रहूंगीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फिल्लौरी' की तीसरी वर्षगांठ पर अनुष्का शर्मा को याद आई दोस्ताना भूतनी, बोलीं, आगे भी करती रहूंगीं...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Phillauri
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की सबसे कम उम्र की फिल्म निर्माता बनने का रिकॉर्ड बना चुकीं मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा गोवा में अपनी नई विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर वापस मुंबई लौट चुकी हैं। कोरोना संकट के दौरान अपने पति विराट कोहली के साथ वक्त बिताने के दौरान भी सिनेमा ही उन्हें व्यस्त रखता है। अपनी अगली फिल्म के बारे में सोच विचार के साथ ही अनुष्का इन दिनों नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए भी वेब सीरीज बनाने में व्यस्त हैं। इस बीच अपनी चर्चित फिल्म फिल्लौरी की तीसरी वर्षगांठ भी उन्हें याद रही। ये फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज हुई जिसमें अनुष्का ने एक दोस्ताना भूत शशि का किरदार निभाया था।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
अनुष्का कहतीं हैं, “फिल्लौरी हमारी फिल्म निर्माण कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स की एक साहसिक परियोजना रही। हमने फिल्म ने दर्शकों के लिए कुछ नया और कुछ बेहद मौलिक बनाने के हमारे प्रयासों को स्थापित किया और फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं से मुझे काफी खुशी हुई। ये फिल्म आधुनिक और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर जरूर बनी थी लेकिन साथ ही इसमें एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संदर्भ भी अंतर्निहित था। फिल्लौरी हिंदी फिल्म सिनेमा में बनी बनाई लीक से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश थी, जिसमें हम सफल भी रहे। हम आगे भी ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे जो दर्शकों को एक नए तरह के अनुभव से रू ब रू कराएं।”
3 of 4
Anushka Sharma's Phillauri
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों में रीमिक्स गानों की इन दिनों आई बाढ़ का जिक्र चलने पर अनुष्का कहती हैं, “एक निर्माता के रूप में मैंने अपनी पहली फिल्म एनएच 10 से ये ध्यान रखा कि हमारी फिल्मों का संगीत मौलिक हो। रीमिक्स के इस दौर में हमने इस फिल्म के संगीत को आज के समय के हिसाब से रखते हुए भी पूरी तरह असली रखा। यही नहीं इस फिल्म ने मुझे एख कलाकार के रूप में भी काफी कुछ सिखाया। हवा में लटकते हुए दृश्यों के लिए हमने शूटिंग के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया और इसने नई चुनौतियों से जूझने के साथ ही हमें आनंद के एक नए स्तर के करीब भी पहुंचाया।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anushka Sharma
- फोटो : social media
अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स ने अब तक तीन फिल्मों का निर्माण किया है। एनएच 10 और फिल्लौरी के अलावा उनकी फिल्म परी ने भी हिंदी सिनेमा में एक नए तरह के सिनेमा की शुरुआत की है। इस प्रोडक्शन हाउस को अनुष्का अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर चलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।