{"_id":"5e798ed18ebc3e728901568c","slug":"covid-19-kanika-kapoor-recorded-a-song-for-bappi-lahiri-before-she-came-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित कनिका कपूर ने भारत आने से पहले किया था ये काम, बप्पी लहिरी ने अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमित कनिका कपूर ने भारत आने से पहले किया था ये काम, बप्पी लहिरी ने अब किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bappi Lahiri and Kanika Kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि कनिका के परिवार की तरफ से प्रारंभिक परीक्षण रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने के बाद फिर से उनकी जांच कराई गई, जिसमें वो फिर से पॉजिटिव पाई गईं हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस बीच एक और खबर हैं जो कि हैरान कर देने वाली है।
2 of 5
Bappi Lahiri
प्रसिद्ध संगीत संगीतकार बप्पी लहिरी ने खुलासा किया है कि कनिका ने लंदन से भारत आने से कुछ सप्ताह पहले ही बप्पी लहिरी से मुलाकात की थी। मुबंई मिरर को दिए इंटरव्यू में बप्पी लहरी ने बताया है कि कनिका ने उनके लिए एक गाना रिकॉर्ड किया था। लंदन से उड़ान भरने से पहले उन्होंने मेरे लिए ''प्यार में थोड़ा ट्विस्ट'' फिल्म के लिए गाना गया था।
3 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
यह पूछे जाने पर कि क्या कनिका की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर के बाद उन्होंने उनसे बात की है इसके जवाब में बप्पी लहिरी ने कहा कि उन्हें मौका नहीं मिला। बप्पी लहिरी ने कहा 'मैं उम्मीद करता हूं वह जल्दी ठीक हो जाएं, वह बहुत समझदार लड़की है।' संगीतकार ने यह भी खुलासा किया कि वह एक कोरोनवायरस-थीम वाले गाने की रिकॉर्डिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा- 'आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं।' खास बात है कि गायिका ने अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था। कनिका ने कहा था कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है जहां खाने-पीने को कुछ नहीं है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें लंदन से आने के बाद कनिका लखनऊ के ताज होटल में आयोजित हुई एक पार्टी में पहुंचीं थीं। खबरों के मुताबिक इस दौरान ही वह संक्रमित थी। इसके बाद वह अपने मामा के घर कानपुर भी एक समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं। फिलहाल कनिका को लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और यूपी सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।