सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के योगा वीडियो पर किया ऐसा कमेंट, बार-बार देख रहे लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 24 Mar 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor shared Rishi Kapoor yoga video Alia Bhatt comment viral
Alia Bhatt and Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। यहां तक कि जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो और  तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इन सितारों में सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। इस वक्त सितारे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से घर में ही हैं। ऐसे में अपनी सेहत का और ध्यान रखते हुए अभिनेता ऋषि कपूर का एक वीडियो नीतू कपूर ने शेयर किया है। ऋषि के इस वीडियो पर रणबीर कपूर की कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट  ने ऐसा कमेंट कर दिया जो वायरल हो रहा है। 

Trending Videos
Neetu Kapoor shared Rishi Kapoor yoga video Alia Bhatt comment viral
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने साझा किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे ऋषि टेलीविजन के सामने बैठे हुए हैं और कुर्सी पर बैठे बैठे योगा कर रहे हैं। ऋषि के योगा करते हुए इसी वीडियो को नीतू ने प्रशंसकों के साथ साझा कि और सबको घर पर रहने की सलाह दी है। नीतू ने वीडियो साझा कर लिखा- 'वर्चुअल योगा कर रहे हैं। घर पर रहें और स्वस्थ रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Doing virtual yoga .. stay home stay healthy !!! @brat.man we accept the challenge @riddhimakapoorsahniofficial @nandanitasha @nikhil_nanda @rimosky @shwetabachchan 😷🧘#hardquarfitnesscorona

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor shared Rishi Kapoor yoga video Alia Bhatt comment viral
alia bhatt - फोटो : social media

ऋषि कपूर का योगा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। सराहना करने वालों की लिस्ट में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी हैं। आलिया ने इस वीडियो पर कमेंट किया 'अद्भुत'। आलिया का ये कमेंट चर्चा में बना हुआ है क्योंकि बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि आलिया और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी हैं। 

Neetu Kapoor shared Rishi Kapoor yoga video Alia Bhatt comment viral
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋषि कपूर के इस वीडियो से पहले उनके एक ट्वीट ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, इटली से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लॉकडाउन के दौरान भी एक आदमी सड़कों पर टहलता नजर आया। सड़क पर व्यक्ति को देखते ही पुलिस तुरंत एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Neetu Kapoor shared Rishi Kapoor yoga video Alia Bhatt comment viral
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
वीडियो को ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। ऋषि ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'ऐसे ही अनुशासन की हमें जरूरत है।' 

कोरोना की वजह से विदेश में फंसी 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री, खुद को घर में कैद कर ऐसे बिता रहीं वक्त
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed