फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप की मर्जी के खिलाफ प्यार के लिए घर छोड़कर भागे थे ये सितारे, रचा ली थी गुपचुप शादी

Tue, 24 Mar 2020 09:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan to padmini Kolhapure these are The Celebrities Who Eloped To Get Married
सेलिब्रिटीज - फोटो : ट्विटर

कहते हैं प्यार करना बहुत आसान होता है लेकिन मुश्किल है उसे अंजाम तक पहुंचाना। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए जिन्हें सेट पर ही प्यार हुआ और परिवार की रजामंदी से शादी कर ली। लेकिन कई सितारे ऐसे भी थे जिन्होंने घर से भागकर अपने प्यार को हासिल किया। 

Aamir Khan to padmini Kolhapure these are The Celebrities Who Eloped To Get Married
#PadminiKolhapure #TutuSharma - फोटो : ट्विटर

पद्मिनी कोल्हापुरी और  टुटु शर्मा
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी को अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर टुटु शर्मा से प्यार हो गया। माता पिता शादी के खिलाफ थे तो दोनों ने 14 अगस्त 1986 को भागकर शादी कर ली।

Aamir Khan to padmini Kolhapure these are The Celebrities Who Eloped To Get Married
Jennifer Kendal and shashi kapoor

शशि कपूर और जेनिफर
शशि कपूर को पहली नजर में ही जेनिफर से सच्चा प्यार हो गया। दोनों की पहली मुलाकात थियेटर शो के दौरान हुई। मुलाकातें बढ़ीं, प्यार हुआ फिर जेनिफर ने अपने पिता का घर छोड़ दिया और भागकर शशि कपूर से शादी कर ली। हालांकि कपूर खानदान भी इस रिश्ते के लिए पहले राजी नहीं हुआ लेकिन बाद में कपूर खानदान को हार माननी पड़ी। दोनों ने 1958 में मुंबई में शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan to padmini Kolhapure these are The Celebrities Who Eloped To Get Married
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
गीता बाली और शम्मी कपूर
गोल्डन कपल कहलाए जाने वाले गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी सबसे अलग मानी जाती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ दोनों के बीच प्यार की हवा चली। दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए और अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है गीता बाली ने शम्मी कपूर से लव मैरिज की थी। क्योंकि शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। 
विज्ञापन
Aamir Khan to padmini Kolhapure these are The Celebrities Who Eloped To Get Married
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी
शक्ति कपूर ने पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। दोनों के माता पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में दोनों ने घर से भागकर 1982 में शादी कर ली। साल 1980 से 1982 तक शक्ति कपूर और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी ने सीक्रेट डेटिंग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed