फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh reacts on the failure of previous films happy with the success of rocky aur rani ki kahaani

Ranveer Singh: अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले रणवीर सिंह, 'सफलताओं से ज्यादा असफलताओं से मिलती है सीख'

Fri, 04 Aug 2023 10:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 04 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ सालों में अपनी कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद रणवीर ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म से धमाकेदार वापसी की है। इसी बीच वे एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने फिल्मों में अपनी नाकामी पर बात की। 

विज्ञापन
Ranveer Singh reacts on the failure of previous films happy with the success of rocky aur rani ki kahaani
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ सालों में अपनी कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद रणवीर ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म से धमाकेदार वापसी की है। बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' ने बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं किया था। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वे एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने फिल्मों में अपनी नाकामी पर बात की। 

विज्ञापन

रणवीर ने कहा कि मैं बहुत आभारी हूं कि मैं एक्टर बना। मैं कलाकार होनों के हर पहलु को बहुत संभालकर रखता हूं। हिंदी फिल्मों में काम करना मेरी पसंद है। जहां तक बात है असफलता मिलने की, तो जीवन में ये सब होते रहता है। मैंने हमेशा इसमें यकीन किया है कि फिल्म करने की जो प्रक्रिया होती है, वही सबसे बड़ा ईनाम होती है। अगर उसे पसंद किया जाता है, तो सोने पे सुहागा वाली बात हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh reacts on the failure of previous films happy with the success of rocky aur rani ki kahaani
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सक्सेस-फेल्यर पर रखी अपनी राय
रणवीर ने आगे कहा कि 'मैं शुक्रगुजार हूं, चाहे कुछ भी हो. मैं नंबर्स के इस खेल को बिल्कुल नहीं समझता और जितना मुमकिन हो सके इससे अलग रहने की कोशिश करता हूं। मैं क्राफ्ट, परफॉर्मेंस और कैरेक्टर पर ध्यान देना चाहता हूं और जो असल में एक कॉलाब्रेटिव इफर्ट है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसमें योगदान देने के लिए अपनी बेस्ट कोशिश करना चाहती हूं। इसलिए अगर एक फिल्म कामयाब है तो यह मेरी अपनी नहीं है। इसमें सबका साथ है और यही बात फेल्यर पर भी लागू होती है'।

विज्ञापन

नाकामी ने बहुत कुछ सिखाया 
अपनी बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी नाकामी से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है, आप अपनी कामयाबी की तुलना में अपनी नाकामियों से ज्यादा सीखते हैं और मैंने हाल के दिनों में कुछ चीजें सीखी हैं'। रणवीर ने कहा कि फिलहाल वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए दिखाए जा रहे फैंस के प्यार से खुश हैं'।


यह भी पढ़ें: गिले-शिकवे दूर कर फिर दोस्त बने सलीम-जावेद, एक्टर अरबाज खान ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed