सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Drops BTS Glimpse From Cocktail 2 Signing Off With Love

रश्मिका मंदाना ने 'कॉकटेल 2' का बीटीएस वीडियो किया शेयर, लिखा- 'प्यार के साथ विदाई'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 BTS Video: 'कॉकटेल 2' में दीया रेड्डी का किरदार निभाने वाली रश्मिका मंदाना ने आज अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इसके साथ में रश्मिका ने एक प्यारा संदेश भी लिखा है।

Rashmika Mandanna Drops BTS Glimpse From Cocktail 2 Signing Off With Love
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिल रही है। आज रश्मिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। यह फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें रश्मिका के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

रश्मिका ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' का एक खास बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका अपने किरदार दीया की तैयारी करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक मैसेज भी लिखा। रश्मिका ने लिखा, 'हम हमेशा से सच्चे प्यार पर भरोसा करते आए हैं और हमने इसे जीकर भी दिखाया है। ढेर सारे प्यार के साथ विदा। आपकी, दीया रेड्डी और रश्मिका।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पसंद आया रश्मिका का अंदाज
रश्मिका की इस पोस्ट पर फिल्म की स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडाजानिया ने कमेंट किया, 'दीया रेड्डी का लुक शानदार था और रश्मिका ने मेरा दिल जीत लिया।' वहीं रश्मिका के फैंस भी उनके इस किरदार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?
फिल्म 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं 'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसमें शाहिद कपूर 'कुणाल' के रोल में, रश्मिका मंदाना 'दीया' के रोल में और कृति सेनन 'एली' के रोल में हैं।

फिल्म 'कॉकटेल 2' एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो लंबे समय से साथ हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर बनाया है।

मीरा राजपूत ने भी की तारीफ
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी 'कॉकटेल 2' काफी पसंद आई। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'काफी समय बाद सिनेमा में इतना अच्छा वक्त बीता। फिल्म में हंसी, भावनाएं, खुशी और मस्ती के साथ-साथ सब कुछ बहुत असली लगा।'


यह भी पढ़ें: रविवार को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' में किसने मारी बाजी? जानें 'हॉन्टेड 3डी' का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed