Mysaa: अंडरवॉटर फाइट सीन शूट करने वाली पहली अभिनेत्री बनीं रश्मिका मंदाना; दो दिन पानी में बिताए 20 घंटे
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म ‘म्यासा’ के लिए अंडरवॉटर फाइट सीन शूट किया है। जानिए कितनी मुश्किलों में रश्मिका ने किया ये सीन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म 'म्यासा' के लिए एक बड़े अंडरवॉटर एक्शन सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। मेकर्स के अनुसार, यह भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीन है, जिसमें एक्ट्रेस ने बिना किसी एक्शन डबल का इस्तेमाल किए खुद स्टंट किए हैं।
मेकर्स ने दिखाई बीटीएस झलक
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस सीन की एक झलक और शूटिंग के दौरान की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। रश्मिका ने इस सीन को पूरा करने के लिए दो दिनों में लगभग 20 घंटे पानी के अंदर बिताए।
यह अपडेट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘भारत का पहला फीमेल अंडरवॉटर फाइट सीन जिसे रश्मिका मंदाना ने लीड किया है। सतह कभी भी सीमा नहीं थी। गहराई में एक ऐसी लड़ाई छिपी है, जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी।
इस जबरदस्त नजारे को देखने के लिए तैयार हो जाइए।’ एक और पोस्ट में, मेकर्स ने बताया कि यह सीन पूरा हो गया है और साथ ही यह भी कहा कि फिल्म के टीजर की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
रश्मिका ने बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल काम
रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस सीन की शूटिंग का अनुभव भी शेयर किया। इसे अपने करियर का अब तक का सबसे मुश्किल चैलेंज बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे पता है कि मैं कुछ समय से गायब थी, लेकिन हम यही कर रहे थे। यह अब तक की मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल काम है। हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं और इसी वजह से मैं भी बहुत एक्साइटेड हूंं। चलो शुरू करते हैं।’
रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित ‘म्यासा’ ने डायरेक्ट किया है और इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। यह रश्मिका मंदाना की पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।