सब्सक्राइब करें

Richa Chadda: ऋचा चड्ढा ने कम किया अपना वजन, रिविलिंग ड्रेस पहन दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Apr 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Richa chadda shares glamorous photos and revealed reduce 15 kg weight in 3 month
Richa chadda - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यहां पर वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ जाता है। इस बार भी ऋचा ने कुछ ऐसा ही किया है। ऋचा ने सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्होंने अपना वजन घटाया है। ऋचा का ये ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है। 

Richa chadda shares glamorous photos and revealed reduce 15 kg weight in 3 month
Richa chadda - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, ऋचा चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में ऋचा अपने हॉट अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं। पहली तस्वीर में ऋचा बैठकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में ऋचा का क्लोजअप लिया हुआ है और तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री दूसरी ओर देखती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में ऋचा के आउटफिट पर सबकी नजरें टिक गई हैं। अभिनेत्री ने ब्लैक शिमर वाली डीप नेक में ड्रेस पहनी है। मैसी हेयरबन और मेकअप में ऋचा कमाल की लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

Richa chadda shares glamorous photos and revealed reduce 15 kg weight in 3 month
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में ऋचा चड्ढा ने बताया है कि उन्होंने वजन घटाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे फोटो शूट करना पसंद है जहां फोटोग्राफर और मेरी दोस्ती है, (जैसे इस मामले में), सामान्य रूप से विश्वदृष्टि, संगीत, कला के लिए प्यार। इस विशेष की शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा लगा जैसे मैं एक किरदार निभा रही हूं। मैं उन फिल्मों से अलग हूं जो मैं करती हूं, लेकिन फिर भी दिलचस्प है। हमने कुछ बहुत ही डिस्टर्बिया फोटोज भी लिए हैं, जो बाद में पोस्ट किए जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa chadda shares glamorous photos and revealed reduce 15 kg weight in 3 month
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। ऋचा और अली फजल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दावा है कि दोनों साल 2020 में ही शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी की आगे खिसका दिया। वहीं, अब दोनों को फैंस जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed