फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riddhima Kapoor called mother Neetu Kapoor the most fashionable said My mother is most Fashionable in family

Neetu kapoor: रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को बताया सबसे ज्यादा फैशनेबल, बोलीं- 'मेरी मां खूबसूरती....'

Sun, 13 Oct 2024 12:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Oct 2024 12:52 PM IST
सार

कपूर परिवार की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने घर की सबसे फैशनेबल महिला का नाम साझा किया है। रिद्धिमा कपूर ने इस लिस्ट में अपनी मां का नाम लिया है। आइए आपको बताते हैं अपनी मां के लिए क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर।

विज्ञापन
Riddhima Kapoor called mother Neetu Kapoor the most fashionable said My mother is most Fashionable in family
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित परिवारों में से एक रणबीर कपूर और आलिया कपूर इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर अक्सर अपने परिवार और राहा कपूर को लेकर चर्चा करते रहते हैं। हाल ही में रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने परिवार के सबसे फैशनेबल सदस्य की बात की है। उन्होंने सबसे ज्यादा फैशन करने वाले घर के सदस्य के रूप में नीतू कपूर का नाम लिया है।

विज्ञापन

Riddhima Kapoor called mother Neetu Kapoor the most fashionable said My mother is most Fashionable in family
रिद्धिमा कपूर रणवीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
अपनी मां के लिए रिद्धिमा कपूर ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां को घर का सबसे खास और फैशनेबल सदस्य बताया है। रिद्धिमा कपूर ने कहा, कपूर परिवार में मेरी मां खूबसूरती और ग्रेस की मूर्ति हैं। रिद्धिमा मानती हैं कि कपूर परिवार में उनकी मां अपनी खूबसूरती को लेकर थोड़ा अलर्ट रहती हैं।

Bollywood Actress: आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक, अभिनय के साथ गायन में भी रुचि रखती हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन

Riddhima Kapoor called mother Neetu Kapoor the most fashionable said My mother is most Fashionable in family
नीतू कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने भी नीतू कपूर के लिए कही थी ये बात
आलिया भट्ट ने बताया कि पेरिस में रैंप वॉक के दौरान, नीतू कपूर ने उनका सबसे ज्यादा उत्साह बढ़ाया था और कहा, "मुझे ऐसा लगा जैसे मैं स्कूल में वापस आ गई हूं"। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता वाकई बहुत खूबसूरत है।

Taapsee Pannu: फ्लाइट में 24 घंटे की देरी होने पर टर्किश एयरलाइंस पर भड़कीं तापसी, बताया सबसे खराब अनुभव

विज्ञापन

Riddhima Kapoor called mother Neetu Kapoor the most fashionable said My mother is most Fashionable in family
नीतू कपूर - फोटो : instagram-Neetu Kapoor
अपनी सास को आदर्श मानती हैं आलिया भट्ट
करीना कपूर खान के साथ व्हाट वीमेन वांट पर बातचीत के दौरान, आलिया भट्ट से पूछा गया कि वह कपूर परिवार के किस सदस्य को अपना आदर्श मानती हैं और उनसे प्यार करती हैं। इस सवाल का जवाब देने में आलिया ने बिल्कुल भी देर नहीं की। उन्होंने अपनी सास नीतू कपूर का नाम लिया। आलिया ने बताया कि कैसे नीतू कपूर के साथ उनका रिश्ता मजबूत हुआ है और पिछले छह महीनों में गहरी दोस्ती में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed