{"_id":"674051bc96c9fdb84b093474","slug":"riddhima-kapoor-talk-about-rishi-kapoor-last-two-wishes-to-get-ranbir-kapoor-married-and-kapoor-home-ready-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने बताईं ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशें, अभिनेता के देहांत के बाद हुईं पूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने बताईं ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशें, अभिनेता के देहांत के बाद हुईं पूरी
Fri, 22 Nov 2024 03:12 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:12 PM IST
सार
Riddhima Kapoor on Rishi Kapoor last two wishes: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल में ही अपने पिता की दो आखिरी ख्वाहिशों का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने अपने भाई रणबीर कपूर की शादी और उनके पारिवारिक आवास का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
ऋषि कपूर-रिद्धिमा कपूर साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन साल 30 अप्रैल 2020 को हो गया था। उनके निधन के बाद अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशों का जिक्र किया है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने अपने पिता की आखिरी दो इच्छाओं को जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता रणबीर की शादी औक बांद्रा में स्थित उनका घर पूरी तरह से बना हुआ देखना चाहते थे।
विज्ञापन
ऋषि कपूर के देहांत के बाद पूरी हुईं उनकी ख्वाहिशें
रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया कि उनके पिता की दोनों आखिरी ख्वाहिशें उनके देहांत के बाद अब पूरी होने वाली हैं। रिद्धिमा ने कहा, "उनकी आखिरी दो इच्छाएं थीं रणबीर की शादी और घर तैयार करवाना, तो घर लगभग बनकर तैयार है, रणबीर की शादी हो चुकी है। यह हमारे लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला पल था।"
विज्ञापन
Alia Bhatt: ALT EFF की ब्रांड एंबेसडर बनीं आलिया, सुर्खियां बटोरने को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ की साझेदारी
विज्ञापन
पिता की गैरमौजूदगी को महसूस करती हैं रिद्धिमा
रिद्धिमा ने अपने पिता की गैरमौजूदगी को महसूस करते हुए आगे कहा, मैं वाकई चाहती हूं कि वह हमारे साथ यहां होते, लेकिन मुझे लगता है कि भगवान की कुछ और ही योजना थी।" बताते चलें कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब रणबीर पहले से ही आलिया को डेट कर रहे थे। इसके बाद में दोनों ने साल 2022 में शादी कर ली थी। वहीं, बांद्रा में कपूर का घर पिछले कुछ सालों से बन रहा है, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान क्या थी चुनौती, कहा- सेट पर हो गए थे चोटिल
'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' 3 में नजर आईं हैं रिद्धिमा
इस बातचीत के दौरान रिद्धिमा साहनी ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता ऋषि कपूर इलाज के लिए गए और उसी दौरान उनकी दादी का निधन हो गया था, , तब आलिया न केवल उनके साथ रहीं, बल्कि उन्होंने सारे इंतजाम भी निजी तौर पर किए थे। बताते चलें कि रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं।
Stars Kids: अभिनय से पहले निर्देशन में हाथ आजमा चुके हैं ये स्टार किड्स, कई बन चुके हैं सुपरस्टार