फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riddhima Kapoor Talks About Being The Oldest Kapoor Family Debutant At 45 With Daadi Ki Shaadi

45 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने पर क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर? दिया बड़ा बयान, कहा- ‘शुरुआत में डर…’

Wed, 06 May 2026 08:34 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 08:34 AM IST
सार

Daadi ki Shaadi Movie: रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी पहली फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। अपने डेब्यू को लेकर रिद्धिमा ने खुलकर बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Riddhima Kapoor Talks About Being The Oldest Kapoor Family Debutant At 45 With Daadi Ki Shaadi
रिद्धिमा कपूर साहनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

45 साल की रिद्धिमा कपूर साहनी, जो ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं, अब अपनी पहली फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। खास बात यह है कि कपूर फैमिली में इतनी उम्र में डेब्यू करने वाली वह सबसे बड़ी सदस्य बन गई हैं। यह डेब्यू उनके लिए काफी इमोशनल है, क्योंकि इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी समारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

विज्ञापन

कुछ नया शुरू करना सबसे बड़ा चैलेंज था
स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि 45 साल की उम्र में पहली बार फिल्म के सेट पर कैमरे के सामने आना उनके लिए नया अनुभव था। उन्होंने अपनी बेटी समारा के छोटे से रोल के बारे में भी बात की। रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है और उनकी एक बेटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के सामने डटकर खड़ी ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, तीसरे हफ्ते भी मजबूती से टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धिमा ने कहा, ‘यह एहसास बहुत अलग और इमोशनल है। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो। मुझे पता है कि मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं और हर फैसले में मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। यह सोच मुझे बहुत हिम्मत और सुकून देती है। सच कहूं तो इस उम्र में कुछ नया शुरू करना सबसे बड़ा चैलेंज था। एक नई शुरुआत में थोड़ा डर भी होता है, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी होती है।’

जब शूटिंग के दौरान बेटी को घर छोड़ा था 
रिद्धिमा ने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को घर पर अकेला छोड़ा था। साल 2019 में न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के कैंसर इलाज के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने ऐसा किया।

इस फिल्म में एक खास पल भी देखने को मिलेगा, जहां रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और बेटी समारा के साथ ‘सेंटी’ गाने में नजर आएंगी। 

Riddhima Kapoor Talks About Being The Oldest Kapoor Family Debutant At 45 With Daadi Ki Shaadi
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी'? 
'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed