फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड को लेकर बयां की कड़वी सच्चाई, कहा- 'रोल के लिए भीख मांगते हैं वो एक्टर्स...'

Thu, 15 Mar 2018 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor controversial statement about bollywood actors
rishi kapoor
अपने विवादित बयानों और ट्वीट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो विवाद का कारण बन सकता है। ऋषि ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें एक्टिंग नहीं आती है।
rishi kapoor controversial statement about bollywood actors
rishi kapoor
ऋषि कपूर हर मुद्दों पर अपनी राय रखने में कभी पीछे नहीं हटते हैं, हालांकि कई बार अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है। हाल ही में एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बॉलिवुड में आए बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमेशा से मुझे लगता है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले ही उसकी जान होती है, इसलिए मैंने कई सारी ऐसी फिल्मों में काम किया जोकि कॉन्टेंट पर आधारित थीं।' 
rishi kapoor controversial statement about bollywood actors
rishi kapoor
एक्टिंग के बारे में पूछे जाने पर ऋषि ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे एक्टर हैं जिनको पता ही नहीं है कि एक्टिंग क्या होती है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक्टिंग के लिए भीख मांगना और सब तरह की सिफारिशों के जरिए फिल्मों में रोल पाने का तरीका गलत है, एक एक्टर को तो अच्छी एक्टिंग आनी ही चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor controversial statement about bollywood actors
rishi kapoor
आज के दौर की फिल्मों के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा कि आजकल बहुत तरह की फिल्में बन रही हैं। जैसे 'हिंदी मीडियम', 'शुभ मंगल सावधान', ये दोनों काफी विपरीत पटकथा वाली फिल्में हैं मगर इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed