सब्सक्राइब करें

सालों से फिल्म के लिए फीस नहीं ले रहे आमिर खान, बर्थडे पर किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
aamir khan said about his fees and celebrate birtday
आमिर खान

आमिर खान ने बुधवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। आमिर हर साल अपने बर्थडे के मौके पर एक मीडिया कॉन्फ्रेंस बुलाते हैं। इस बार भी उन्होंने घर पर मीडिया से बात की। आमिर ने सबसे पहले अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Trending Videos
aamir khan said about his fees and celebrate birtday
आमिर खान

यहां आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं। इस कॉन्फ्रेंस में आमिर ने शाहरुख खान के एक्टर्स के फीस लेने वाली बात पर अपनी राय रखी। आमिर ने कहा, 'मुझे तो फीस लिए हुए काफी समय हो गया है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan said about his fees and celebrate birtday
आमिर खान

आमिर खान अब फीस नहीं लेते। उनकी कमाई सिर्फ फिल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली तो ज्यादा कमाई। नहीं चली तो कम कमाई। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने एक्टर्स को कम फीस लेने की सलाह दी थी।



 

aamir khan said about his fees and celebrate birtday
आमिर खान

शाहरुख ने कहा था कि एक्टर्स को कम फीस लेनी चाहिए। क्योंकि अगर एक्टर कम फीस लेंगे तो प्रोड्यूसर बाकी पहलुओं पर पैसा खर्च कर पाएंगे। शाहरुख की इस बात का इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स ने सपोर्ट किया था।

विज्ञापन
aamir khan said about his fees and celebrate birtday
आमिर खान

आमिर के बर्थडे पर उनके फैंस के अलावा कोस्टार कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख ने भी बधाई दी। कटरीना ने आमिर के साथ एक डांस रिहर्सल का वीडियो शेयर किया। वहीं फातिमा ने आमिर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ताऊजी'।

Happy walla birthday tauji 😜

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed