Alia Bhatt: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आलिया का वीडियो हुआ लीक, बेहद खास लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
आलिया और रणवीर ने खूबसूरत कश्मीर घाटी में एक रोमांटिक गाने का सीक्वेंस शूट किया, जहां से इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो और तस्वीर में आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के सेट से इंटरनेट से वायरल हो रही तस्वीरें
फिल्म के सेट से इंटरनेट से वायरल हो रहे एक नए वीडियो और तस्वीर में, आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड टर्टल नेक स्वेटर और मैचिंग रेड ब्लेजर पहना हुआ है। अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोज रिंग भी पहनी हुई है। यही नहीं, आलिया ने फैंस के साथ कुछ सेल्फी भी खिंचवाई। वीडियो में आलिया कार में बैठे गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
Alia Bhatt shooting for Rocky aur Rani ki Prem kahani in Kashmir#AliaBhatt #Rrkpk #RockyAurRaniKiPremKahani pic.twitter.com/FvHw5WkVfz
— Alia's nation (@Aliasnation) March 3, 2023Alia Bhatt shooting for Rocky aur Rani ki Prem kahani in Kashmir#AliaBhatt #Rrkpk #RockyAurRaniKiPremKahani pic.twitter.com/FvHw5WkVfz
— Alia's nation (@Aliasnation) March 3, 2023
करण जौहर ने साझा की तस्वीर
इससे पहले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कश्मीर से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने मौसम साफ होने की चिंता जताई और कैप्शन में लिखा, ‘आपके डीओपी के मौसम के इंतजार का फायदा यह है कि मुझे उनके लिए पोज देने को मिलते हैं।"करण की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर अपना रिएक्शन दिया था। आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल कर आगे बढ़ा दिया गया।’