वीडियो: रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को दी ‘सूर्यवंशी’ से रोल काटने की धमकी, जानें वजह
निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' में पहुंचे। यहां पर दोनों ने खूब सारी मस्ती की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ के दीवाली स्पेशल एपिसोड में रोहित शेट्टी नजर आएंगे, जिसका एक प्रोमो वीडियो कलर्स चैनल की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर रोहित शेट्टी से एक सवाल करते हैं लेकिन रोहित को सवाल का जवाब ठीक से पता नहीं होता। इसी वजह से रोहित कहते हैं कि, अगर इसका जवाब नहीं पता हुआ तो बहुत बेइज्जती होगी। इसी वजह से वह रणवीर से मदद मांगते हैं। लेकिन रणवीर मदद करने से साफ मना कर देते हैं। इस दौरान रणवीर रोहित को कहते हैं कि, मैं आपको कुछ भी नहीं बता सकता हूं।
विज्ञापन विज्ञापन
रणवीर की ये बात सुनकर रोहित शेट्टी बड़ा ही मजेदार एक्शन करते हैं, जिससे रणवीर हैरान रह जाते हैं। रोहित कहते हैं कि, सूर्यवंशी रिलीज होने में अभी समय है। इसके साथ ही वह हाथ से काटने का इशारा करते हैं। उनके इशारे का ये मतलब होता है कि, वह फिल्म में रणवीर के सीन्स या फिर रोल को अभी भी काट सकते हैं। रोहित शेट्टी के इस एक्शन को देखकर रणवीर ना-ना करते हुए नजर आते हैं। रणवीर और रोहित शेट्टी के इस मस्ती-मजाक को वहां मौजूद सभी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
इस प्रोमो में ये भी देखा जा सकता है कि, रणवीर और रोहित के पीछे दर्शकों की जगह पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में स्टार्स पुलिसकर्मी के किरदार में ही नजर आएंगे। रोहित इससे पहले भी पुलिस पर केंद्रित तीन फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने अजय के साथ 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' बनाई थी। इसके बाद रणवीर के साथ उन्होंने 'सिंबा' बनाई थी। अब ‘सूर्यवंशी’ चौथी फिल्म है, जिसमें अक्षय नए पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगे।