फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली के बाद लंबे गैप पर प्रभास ने खोल दी सच्चाई, अपकमिंग फिल्मों पर भी बड़ा खुलासा

Sat, 10 Aug 2019 10:19 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 10 Aug 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Saaho actor Prabhas speak on long gap after baahubali said he will don film every year
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो का ट्रेलर आज रिलीज़ होगया। रिलीज़ के मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, प्रभास और निर्देशक सुजीत से लेकर निर्माता भी मौजूद रहे। फिल्म बाहुबली के दो साल बाद प्रभास की इस फिल्म का आना हुआ, इस बात का प्रमाण ट्रेलर रिलीज़ के वक्त चका चक भरा थियेटर रहा।




पढ़ें: नील की गर्भवती पत्नी को घर पर रोजाना फोन करते थे प्रभास, एक्टर ने खोला 'डार्लिंग' का राज
Saaho actor Prabhas speak on long gap after baahubali said he will don film every year
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
अब जब इतने समय बाद प्रभास आए हैं तो जाहिर है उनसे यह सवाल हुआ होगा की इतने वक्त बाद ही क्यों, और दो साल में सिर्फ एक फिल्म ? इस सवाल पर प्रभास ने कहा, मैं खुद इस फिल्म के लिए दो साल नहीं देना चाहता था, क्योंकि पहले ही फिल्म बाहुबली के लिए मैं अपनी ज़िंदगी के चार साल दे चुका हूं। लेकिन यह फिल्म स्क्रिप्ट अनुसार ही चली है, जिसके चलते फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स थे। 

पढ़ें: 'साहो' को 'बाहुबली' बनाने के लिए प्रभास ने पहली बार किया ये काम, ट्रेलर रिलीज से पहले बड़ा खुलासा
Saaho actor Prabhas speak on long gap after baahubali said he will don film every year
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म के कुछ एक्शन सीन फिल्माने में टीम ने करीब एक साल तक काम किया है। अबु धाबी में एक चेज सीन शुट हुआ था, इस सीन के लिए सबसे ज्यादा वक्त लगा। इसीलिए मुझे इस फिल्म को करने में दो साल लग गए। पर हां अब ऐसा नहीं होने दूंगा, कोशिश करूंगा की एक साल में कम से कम दो फिल्में तो मेरी रिलीज़ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saaho actor Prabhas speak on long gap after baahubali said he will don film every year
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है, जो महज 23 साल के हैं। इससे पहले वह रन राजा रन नामक तेलुगू फिल्म से डेब्यू कर चुके हैं। सुजीत के साथ साथ सभी के लिए यह काफी बड़ी फिल्म है। बजट भी फिल्म का करीब 350 करोड़ का आंकड़ा पार करता है। 

पढ़ें: अनुष्का शेट्टी नहीं इस लड़की से शादी करने वाले हैं प्रभास, इस दिन लेंगे सात फेरे?
विज्ञापन
Saaho actor Prabhas speak on long gap after baahubali said he will don film every year
saaho - फोटो : file photo
फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो प्रभास और श्रद्धा के अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, महेश मान्ज्रेकर और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यह फिल्म आने वाली 30 तारीख को रिलीज़ होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed