फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी ने की सगाई, यहां देखिए मंगेतर प्रवालिका संग उनकी तस्वीरें

Thu, 11 Jun 2020 03:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jun 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Saaho Director Sujeeth Reddy and Pravalika Gets Engaged In Hyderabad
सुजीत रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की बिग बजट फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी (Sujeeth Reddy) ने प्रवालिका रेड्डी से सगाई कर ली है। प्रवालिका पेशे से डेन्टिस्ट हैं। सुजीत और प्रवालिका ने बुधवार को हैदराबाद में एक निजी समारोह में अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। 

Saaho Director Sujeeth Reddy and Pravalika Gets Engaged In Hyderabad
सुजीत रेड्डी ने की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देनी भी शुरू कर दी है। निर्देशक जहां सफेद शेरवानी पहने हुए नजर आए वहीं प्रवालिका ने पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहनी थी।

Saaho Director Sujeeth Reddy and Pravalika Gets Engaged In Hyderabad
साहो - फोटो : social media

दोनों की शादी की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें सुजीत की तो साहो से पहले उन्होंने एक फिल्म ही बनाई और उससे पहले उन्होंने शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया। सुजीत के पिता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saaho Director Sujeeth Reddy and Pravalika Gets Engaged In Hyderabad
सुजीत - फोटो : सोशल मीडिया

सुजीत की उम्र अभी सिर्फ 29 वर्ष है। 2014 में सुजीत ने शॉर्ट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 23 साल की उम्र में ही उन्होंने रन राजा रन फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म ने ही सुजीत को बतौर निर्देशक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें साहो जैसी बिग बजट फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Saaho Director Sujeeth Reddy and Pravalika Gets Engaged In Hyderabad
साहो - फोटो : Amar Ujala

बात करें साहो की तो साहो ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शंस में भी झंडे गाड़े। लेकिन इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed