फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sabyasachi store launch Rani Mukerji Roshni Chopra and Other Celebs attended Event in Mumbai

Sabyasachi Mukherjee: फैशन डिजाइनर सब्यसाची के नए स्टोर के उद्घाटन में पहुंचे कई सितारे, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Apr 2023 02:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Apr 2023 02:06 AM IST
सार

उद्घाटन समारोह में रानी मुखर्जी सब्यसाची के साथ पोज देती नजर आईं। फोटो मे रानी को सफेद प्रिंटेड साड़ी में और सब्यसाची को वाइट सफारी सूट में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Sabyasachi store launch Rani Mukerji Roshni Chopra and Other Celebs attended Event in Mumbai
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने हाल ही में मुंबई के हॉर्निमैन सर्कल में एक नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रमुख लोग समारोह में शामिल हुए। रानी मुखर्जी, शोभिता धुलिपाला और रोशनी चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अवतार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- R Madhavan: आर माधवन के बेटे ने मलेशिया में भारत के लिए जीते पांच गोल्ड मेडल, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर
विज्ञापन

सब्यसाची ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
स्टोर के अंदर के डिटेल को साझा करते हुए, सब्यसाची के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने लिखा, "सब्यसाची फाउंडेशन द्वारा बनाए गए 100 से अधिक झूमर, 275 कालीन, 3,000 किताबें, 150 वर्क आर्ट, सदियों पुरानी तंजौर पेंटिंग, पिचवाई, विंटेज फोटोग्राफी, मुगल लघु चित्र, दुर्लभ कांस्य, और लिथोग्राफ। चार मंजिलों को कैंटन फूलदानों से सजाया गया है। जिज्ञासाओं से भरे अलमारियां, लेदर बाउंड किताबें, विंटेज ग्लासवेयर, विट्रीन्स और लैंपशेड और बीच में सब्यसाची ब्राइडल कलेक्शन, हाई ज्वैलरी कलेक्शन, मेंस वियर और बहुत कुछ।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)


यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: शहनाज ने सलमान खान की तारीफों के बंधे पुल, बोलीं- असल जिंदगी में भी बिग बॉस जैसे हैं भाईजान
कई सितारे आए नजर
उद्घाटन समारोह में रानी मुखर्जी सब्यसाची के साथ पोज देती नजर आईं। फोटो मे रानी को सफेद प्रिंटेड साड़ी में और सब्यसाची को वाइट सफारी सूट में देखा जा सकता है। टीवी अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा भी इस मौके पर नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डिजाइनर के नए स्टोर की तस्वीरें भी साझा की हैं। इन फोटोज में वह सिमी ग्रेवाल, राम कपूर और  उनकी पत्नी के साथ दिख रही हैं। बता दें कि रोशनी और राम एक साथ टीवी सीरियल  कसम में काम कर चुके हैं। यह सीरियल काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। दोनों के किरदारों को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed