Saif Ali Khan: प्रियदर्शन की फिल्म में इस भूमिका में नजर आएंगे सैफ अली खान, अभिनेता ने खुद किए दिलचस्प खुलासे
Saif Ali Khan-Priyadarshan Film: सैफ अली खान पहली बार हिंदी थ्रिलर में प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें वे एक खास किरदार में नजर आंएगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि अभिनेता सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित आगामी थ्रिलर फिल्म में एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार होगा जब सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे। वहीं, अब सैफ अली खान ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है कि वह प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं हैं।
फिल्म पर क्या बोले सैफ अली खान
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सैफ अली खान ने पुष्टि की, 'हां, मैं प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं। बहुत रोमांचक है।' मुख्य रूप से अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले प्रियदर्शन ने इस फिल्म के साथ थ्रिलर जॉनर में उतरने का फैसला लिया है।
Babil Khan: ‘लोक गायक’ से ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ तक, छोटे से करियर में बाबिल ने निभाए चुनौतीपूर्ण किरदार
प्रियदर्शन ने की सैफ की तारीफ
प्रियदर्शन ने सैफ के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कहा, 'मुझे हमेशा से सैफ की स्क्रीन उपस्थिति पसंद रही है। मैं उनके साथ कुछ उपयुक्त काम करने का इंतजार कर रहा था।' यह फिल्म प्रियदर्शन की मलयालम क्लासिक ओप्पम की रीमेक होगी, जिसमें मोहनलाल ने एक अंधे चौकीदार की भूमिका निभाई थी, जो एक सीरियल किलर से भिड़ जाता है।
Phule: 'फिल्म इतिहास को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश करती', विवाद के बीच निर्देशक अनंत महादेवन ने किया 'फुले' का बचाव
सैफ अली खान की आने वाली फिल्में
इस थ्रिलर से पहले सैफ अली खान नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी हैं, जो 25 अप्रैल को रिलीज होगी। सैफ अली खान आखिरी बार 'देवरा: भाग 1' में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। वहीं, अब सैफ 'रेस 4' में भी काम करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।