फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life

Saif-Kareena: शादी से पहले कोर्ट मैरिज, फिर करोड़ों खर्च किए रिसेप्शन पर, कुछ ऐसी है सैफ-करीना की लव स्टोरी

Mon, 16 Oct 2023 09:49 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 16 Oct 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life
सैफ-करीना - फोटो : सोशल मीडिया

बी-टाउन के चर्चित कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने आज ही के दिन शादी की थी। दोनों कपल की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। करीना-सैफ के बीच बेशुमार प्यार है। 16 सितंबर 2012 को दोनों कपल ने शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है। तो चलिए इस खास दिन पर जानते हैं दोनों कपल की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

विज्ञापन

Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कपल ने शादी से पहले की कोर्ट मैरिज
करीना और सैफ ने शादी करने से पहले कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस शाही पार्टी में बॉलीवुड के सिर्फ दिग्गज सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि कई बड़े राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। रिसेप्शन पार्टी में अभिनेता की पहली पत्नी से दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: MTV Roadies 19: रिया चक्रवर्ती की टीम ने मारी बाजी, रोडीज कर्म या कांड के विजेता बने वाशु जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

अभिनेत्री ने शादी में शर्मिला टैगोर का पहना लहंगा
करीना कपूर के वेडिंग लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने वही लहंगा पहना था, जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। इसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रिसेप्शन में करीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस दौरान सैफ अली खान ने ब्लैक कलर कि शेरवानी पहनी थी। अभिनेता इस लुक में बिल्कुल नवाब लग रहे थे।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ से 10 साल छोटी हैं करीना कपूर
बता दें कि सैफ अली खान से करीना कपूर दस साल छोटी हैं। दोनों कपल में उम्र का फासला होने के बाद भी इनकी बॉन्डिंग कमाल की है। करीना और सैफ की खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी की एक वजह ये भी है कि दोनों एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं।

यह भी पढ़ें: Monday Flashback: जब गोविंदा के इस फैसले से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, सबके सामने जड़ा था थप्पड़!

Saif Ali Khan Kareena Kapoor wedding anniversary know their beautiful Love story and love life
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री निर्देशक हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्ड्स' में नजर आएंगी, जो उनका पहला प्रोडक्शन वेंचर है। इसके अलावा करीना रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ 'द क्रू' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, सैफ 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'गो गोवा गॉन 2' में दिखेंगे। साउथ की फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे, जो 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed