फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan will not Promote Prabhas Starrer Adipurush know the reason here

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रचार नहीं करेंगे सैफ अली खान, यह वजह आई सामने

Wed, 26 Apr 2023 01:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Apr 2023 01:43 AM IST
सार

सैफ मई में अपनी पत्नी करीना और बेटों तैमूर और जेह के साथ अपनी वार्षिक छुट्टी पर जाएंगे। यही वजह है कि वह आदिपुरुष के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan will not Promote Prabhas Starrer Adipurush know the reason here
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत की आदिपुरुष में रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान मई में शुरू होने वाले फिल्म के लिए प्रचार करते नजर नहीं आएंगे। इस बारे में एक सूत्र ने बताया, “प्रमोशन की योजना छोटे स्तर पर बनाई जा रही है और पूरी तरह से प्रभास को केंद्र में रखकर इस फिल्म का प्रचार किया जाएगा। अभिनेता ने प्रमोशन के लिए मई में डेट्स दे दी हैं।''

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Celebs: बॉलीवुड जगत के इन सितारों में आज तक नहीं हो पाई दोस्ती, एक-दूजे को इग्नोर करना ही समझते हैं बेहतर
विज्ञापन

छुट्टी मनाने जा रहे सैफ

सैफ मई में अपनी पत्नी करीना और बेटों तैमूर और जेह के साथ अपनी वार्षिक छुट्टी पर जाएंगे। यही वजह है कि वह आदिपुरुष के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगे।  क्या यह उनके कैरेक्टर के बारे में विवादास्पद सवालों से बचने के लिए एक सुनियोजित रणनीति है या फिर कुछ और इसका केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम' में अपने किरदार को किया याद, 'PS 2' के रोल से जुड़ा है कनेक्शन!
विवादों में रही है आदिपुरुष

बता दें कि यह फिल्म पहले जनवरी  के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसकी जमकर आलोचना शुरू हो गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट आगे के लिए टाल दी थी। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई थी कि फिल्म को पोस्टपोन कर इसके वीएफएक्स पर दोबारा से काम किया जा रहा है। बता दें कि लगातार विवादों में रहने  के बाद अब इस फिल्म को जून में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट की फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed