Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल
बाल दिवस के मौक पर काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी इमोशनल है और दर्शकों से सीधा कनेक्ट हो रहा है। इस ट्रेलर में काजोल की दमदार एक्टिंग के साथ शानदार डायलॉग्स भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हिंदी सिनेमा में अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुकी हैं और अब काजोल ऐसे विषय की फिल्मों को चुन रही हैं, जो सीधा दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। काजोल जल्द ही 'सलाम वेंकी' में दिखाई देंगी, जिसमें बीमार बेटे और मां की कहानी दिखाई जाएगी। बाल दिवस के मौक पर काजोल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी इमोशनल है और दर्शकों से सीधा कनेक्ट हो रहा है। इस ट्रेलर में काजोल की दमदार एक्टिंग के साथ शानदार डायलॉग्स भी हैं।
2 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में कलाकारों की शानदार एक्टिंग, बहुत सारा इमोशन्स और मजाक मस्ती मौजूद है। ट्रेलर की शुरुआत काजोल और विशाल जेठवा के साथ होती है, जो मां और बेटे के किरदार में हैं और दोनों के बीच मस्ती-मजाक चल रहा है। काजोल पूरे ट्रेलर में अपने बेटे का ध्यान रखती हुई दिखी हैं लेकिन इसी बीच विशाल अपनी मां से एक मांग भी करते हैं। ट्रेलर में राजेश खन्ना का एक डायलॉग भी है, जिसमें काजोल का बेटा कहता है, ‘जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।’
Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सलाम वेंकी’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'एक बड़ी जिंदगी का बड़ा सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। सुजाता और वेंकटेश की अविश्वसनीय यात्रा केवल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखें।'
Dostana: प्रियंका, जॉन और अभिषेक की 'दोस्ताना' को पूरे हुए 14 साल, धर्मा प्रोडक्शन्स ने अनोखे ढंग से दी बधाई
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म 'सलाम वेंकी' का निर्देशन रेवती ने किया है और इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा भी खास किरदार में नजर आएंगे।