‘लगान’ और प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे, आमिर ने मनाया जश्न; सलमान-करीना और काजोल समेत कई सेलेब्स हुए शामिल
25 years of AKP: 15 जून को फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। इस फिल्म के साथ ही आमिर खान प्रोडक्शंस की भी शुरुआत हुई थी। इस खास मौके पर आमिर खान ने एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सिलेब्रिटी शामिल हुए। यहां देखें वीडियो…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और करीना कपूर खान भी पहुंची। इवेंट के दौरान आमिर खान ने दोनों सितारों का खास स्वागत किया। इस मौके पर सलमान और आमिर दोनों ने साथ में पोज दिए।
वहीं करीना कपूर पिंक सूट में शानदार लुक के साथ नजर आईं। स्क्रीनिंग के दौरान तीनों एक्टर्स ने साथ में फोटोज खिंचवाए, और मस्ती मजाक करते नजर आए।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रैट दोनों साथ में हाथ थामे नजर आए। बता दें कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, और इस बीच कपल साथ में काफी खुश नजर आए।
अनुभवी एक्ट्रेस रेखा ने भी शामिल होकर इवेंट की शान बढ़ाई। इस मौके पर एक्ट्रेस खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।
काजोल भी बनीं इवेंट का हिस्सा
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस और 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर आयोजित हुए इस खास इवेंट में काजोल भी शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल आउटफिट में नजर आईं।
अली फजल और रिचा चड्ढा भी हुए शामिल
इवेंट में अली फजल और उनकी पत्नी रिचा चड्ढा भी साथ पहुंची। दोनों काफी कूल लुक में नजर आए।
बेटे के साथ नजर आईं किरण राव
इस खास मौके पर आमिर खान की पूर्व दूसरी पत्नी किरण राव और उनके बेटे भी साथ नजर आए। दोनों को देखकर यूजर्स ने कहा कि उनके बेटे बिलकुल मां की तरह दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में फिल्म 'एक दिन' में नजर आए आमिर के बेटे जुनैद खान भी अपनी बहन के साथ इवेंट का हिस्सा बने।
जूही चावला भी हुईं शामिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ इस खास मौके पर पहुंची। इस दौरान जूही पर्पल कलर के सूट और जय फॉर्मल सूट पहने नजर आए।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल भी साथ पहुंचे। दोनों फॉर्मल आउटफिट पहने फोटो खिंचवाते नजर आए।
प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने पर और 'लगान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के खास मौके पर आमिर खान की बहनें भी साथ में फोटो खिंचवाती नजर आईं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखाई दीं।
इवेंट में इमरान खान भी अपनी पत्नी अवंतिका मलिक खान के साथ नजर आए। इस दौरान कपल शानदार आउटफिट में नजर आए, जहां अवंतिका ने साड़ी पहनी, तो वहीं इमरान सूट में नजर आए।
दया शंकर पांडे भी हुए शामिल
वहीं फिल्म मेंं गोली का किरदार निभाने वाले दया शंकर पांडे भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए।