{"_id":"64d1c8ea5a75c33230090fe3","slug":"salman-khan-karan-johar-team-up-for-a-massive-actioner-touted-for-christmas-2024-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: एक साथ मिलकर धमाका करने जा रहे हैं सलमान खान और करण जौहर, क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: एक साथ मिलकर धमाका करने जा रहे हैं सलमान खान और करण जौहर, क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
बीते तीन दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाले वाले सलमान खान अपने करियर में एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। वहीं अब बहुत जल्द वह करण जोहर के साथ एक बड़ी एक्शन हिट लेकर आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और करण जोहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीते तीन दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाले वाले सलमान खान अपने करियर में एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। सलमान खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम नहीं किया है। सलमान ने करण की 'कुछ कुछ होता है' में सिर्फ कैमियो किया हुआ है। पर अब ऐसा लग रहा है कि ये इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दोनों एक बड़ी एक्शन फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं।
2 of 5
सलमान खान-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान, करण जौहर और विष्णुवर्धन पिछले छह महीने से बातचीत कर रहे हैं और अब फिल्म की टाइमलाइन और शेड्यूल तय कर दिया गया है। सलमान 'टाइगर 3' के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
3 of 5
सलमान खान-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म को कई शेड्यूल के बीच 7 से 8 महीने के टाइम ड्यूरेशन के दौरान शूट किया जाएगा। विष्णुवर्धन ने आखिरी बार 'शेरशाह' का डायरेक्शन किया था, जो ओटीटी पर बहुत बड़ी हिट थी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को कुछ ऐसे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी नहीं देखे होंगे। मेकर्स इस मूवी को क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की प्लानिंग में हैं, ताकि लंबी छुट्टियों और क्रिसमस के त्यौहार का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके। सलमान फिल्म की तैयारी में भी जुटेंगे, जिसमें एक्शन और बॉडी लैंग्वेज की कुछ फिजिकल ट्रेनिंग शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि सलमान इन दिनों अपनी दिवाली 2023 होने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।